फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब गांव-गांव तलाशे जाएंगे कुष्ठ रोगी

अब गांव-गांव तलाशे जाएंगे कुष्ठ रोगी

Sat, 13 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
अब गांव-गांव तलाशे जाएंगे कुष्ठ रोगी
विज्ञापन

- सभी ग्राम पंचायतों में होगी बैठक, आशा व एएनएम भी होंगी शामिल
- सक्रिय क्षय खोज (एसीएफ) अभियान की तर्ज पर चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
क्षय रोगियों की खोज के लिए चलाए जा रहे सक्रिय क्षयरोग खोज (एसीएफ) अभियान की तर्ज पर अब अभियान चलाकर गांव-गांव कुष्ठ रोगियों को तलाशा जाएगा। इस अभियान में गांव-गांव चौपाल लगाकर कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही, रोगियों का उपचार भी शुरू किया जाएगा।

शासन और स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर कुष्ठ रोगियों की तलाश के लिए चलाए जाने वाला अभियान कुष्ठ जागरूकता अभियान के रूप में शुरू होगा। अभियान में गांव-गांव जाकर कुष्ठ रोगियों की खोज की जाएगी। इन 15 दिनों में सभी ग्राम पंचायतों में बैठक होगी। इसमें ग्राम प्रधान कुष्ठ रोग उन्मूलन का संकल्प पढ़कर सुनाएंगे। इसके साथ ग्रामीणों को कुष्ठ रोग के लक्षण और पहचान के उपाय बताने के साथ ही संभावित रोगियों की खोज की जाएगी। अभियान की शुरुआत डीएम करेंगे। इस अभियान के तहत कुष्ठ रोग विभाग के कर्मचारियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी लगाए जाएंगे। गांव की बैठकों में आशा और एएनएम का रहना अनिवार्य किया गया है। इन्हें कुष्ठ रोगियों की पहचान करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। संबंधित अफसर और कर्मचारियों को जल्द ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed