फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गणतंत्र दिवस पर शिक्षण संस्थानों में होगा सामूहिक योग

गणतंत्र दिवस पर शिक्षण संस्थानों में होगा सामूहिक योग

Sat, 13 Jan 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर शिक्षण संस्थानों में होगा सामूहिक योग
विज्ञापन

- शासन का आदेश मिलते ही तैयारियों में जुटे अफसर और शिक्षक
- राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निदेशक ने जारी किए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। गणतंत्र दिवस पर जिले के शिक्षण संस्थानों में सामूहिक योग होगा। इसमें अध्यापकों के साथ छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक भी भागीदारी कर सकेंगे। शासन का आदेश मिलने पर शिक्षा विभाग के अफसर और शिक्षक तैयारियों में जुट गए हैं।

शासन के आदेश पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निदेशक ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों को आदेश जारी कर अवगत करवाया है कि गणतंत्र दिवस पर शिक्षण संस्थानों में सामूहिक योग होगा। शासन ने यह निर्णय शिक्षा को योग से जोड़ने और छात्र-छात्राओं को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लिया गया है। यह राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से योग मॉड्यूल का विकास कर शिक्षकों को यौगिक क्रियाओं से जोड़ने का भी एक प्रयास है। इसलिए गणतंत्र दिवस पर शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम के साथ योग भी करवाया जाएगा। सामूहिक योग में शिक्षक और छात्र-छात्राओं के साथ इच्छुक अभिभावक भी शामिल हो सकते हैं। छात्र-छात्राओं को मौसम के अनुकूल वस्त्रों के साथ योग में शामिल किया जाए। योग कराने के लिए दरी, चादर और चटाई आदि की भी शिक्षण संस्थानों में व्यवस्था करवाई जाए। आदेश यह भी है कि इस कार्यक्रम की वीडियो क्लिप और फोटोग्राफी को भी साझा किया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि आदेश मिलने पर तैयारी शुरू हो गई है। इस आदेश का सभी शिक्षण संस्थानों में पालन करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed