फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पंजाबी समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी

पंजाबी समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी

Sat, 13 Jan 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी
विज्ञापन

फोटो समाचार
- शिक्षण संस्थानों में भी लोहड़ी पर हुए कार्यक्रम, मकर संक्रांति आज
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में शनिवार पंजाबी समाज के लोगों ने लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीं, दूसरी ओर शिक्षण संस्थानों में लोहड़ी पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। रविवार को मकरा संक्रांति मनाई जाएगी।

पंजाबी समाज के लोगों ने एकत्रित होकर लोहड़ी जला उसके आसपास भंगड़ा आदि करते हुए लोहड़ी के गीत गाए। इस दौरान जलती लोहड़ी में मूंगफली आदि अर्पित की गई। इस मौके पर लोहड़ी का पर्व उन घरों में धूमधाम से मनाया गया, जिनमें हाल ही में बेटा पैदा हुआ था। इन घराें में पंजाबी समाज के अलावा आसपास के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान मूंगफली आदि का वितरण भी हुआ तथा एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाईयों का दौर भी चला। खालसा स्कूल में लोहड़ी के साथ मकर संक्रांति धूमधाम से मनाई। इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद की जयंती भी मनाई गई। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। प्रधानाचार्य डा. कुंज सिंह, स्कूल के अध्यक्ष सरदार जोगेंद्र सिंह, प्रबंधक सरदार अजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, समाजसेवी सरदार हरप्रीत सिंह, सरदार अमरप्रीत सिंह आदि शामिल रहे। विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मकर संक्रांति मनाकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और खिचड़ी बनाकर बांटी। इस दौरान मुख्यातिथि आरएसएस के जिला प्रचारक रमाशंकर, नीरज गुप्ता, स्कूल प्रबंधक डॉ. संदीप गर्ग, प्रधानाचार्य मोहित, महीपाल, गंगासरन, अनिल आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर जिले में मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दौरान घर-घर खिचड़ी बनाकर बांटी जाएगी और गंगा स्नान भी होगा। जहांगीराबाद में लोहड़ी के पर्व को लेकर नगर के पंजाबी समुदाय के घर-घर में जश्न मना, लोहड़ी जली और ढोल की थापों पर बल्ले-बल्ले, हुल्ले रे हुल्ले कर एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला पूरे दिन चला। कार्यक्रम मे पप्पी सरदार, गुरमीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, पलविंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह, सोहन सिंह, बख्शी सिंह, रविंद्र सिंह, कमलजीत सिंह, अवतार सिंह, अमरीक सिंह, दर्शन सिंह, जसवीर टीटू, रिंकू, दलविंद्र सिंह, प्रिंस सिंह आदि मौजूद रहे। अनूपशहर के कांति प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में मकर संक्राति पर्व मनाया गया। मुख्य वक्ता रामवीर सिंह सोम ने मकर संक्राति पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मातृ भारती संस्था की ओर से निर्धन बच्चों को जर्सियों व जूतों का वितरण किया गया। संचालन दातासराम आचार्य ने किया। सुभाषचंद अग्रवाल, सुरेश शर्मा, सर्वेश वार्ष्णेय, कल्पना वार्ष्णेय, मोनिका अग्रवाल, श्याम बिहारी लाल श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल और रामकिशन बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed