फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाईवे फिर गड्ढों में तबदील

बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाईवे फिर गड्ढों में तबदील

Sat, 13 Jan 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाईवे फिर गड्ढों में तबदील
विज्ञापन

फोटो समाचार
- दो माह पहले ही भरे गए थे मार्ग के गड्ढे
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाईवे में बने गड्ढों को भरे हुए दो माह भी पूरे नहीं हुए और यह मार्ग फिर गड्ढों में तबदील होने लगा है। इसके चलते वाहन चालकों सहित हर वर्ग के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाईवे पर बदायूं के अलावा उससे पहले पड़ने वाले जिलों के लोग अपने और अन्य वाहनों से यात्रा करते हैं। जिले की अधिकतर जनता भी इसी मार्ग से जुड़ी हुई है। इस मार्ग पर शिकारपुर, डिबाई और नरौरा कस्बे भी पड़ते हैं। पिछले दिनों बारिश के चलते मार्ग पर गड्ढे बन गए थे। इससे वाहन चालकों के साथ सभी को परेशानी हो रही थी। शासन के आदेश पर पहले तो समय पर गड्ढे नहीं भरे गए और देरी से भरे भी गए तो सभी ने राहत की सांस ली। मगर, एक बार फिर गड्ढों में तबदील होने लगी है। खास बात यह है कि जिन गड्ढों को भरे हुए दो माह भी नहीं बीते। उनकी बजरी उखड़ गई और वहां भी गड्ढे बनना शुरू हो गए हैं। मार्ग पर गड्ढे बनने से जहां वाहन हिचकौले खा रहे हैं। वहीं वाहन चालकों के साथ सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों और इस मार्ग पर पड़ने वाले गांव और कस्बे के लोगों का कहना है कि गड्ढे भरने में जो सामग्री लगाई गई। वह घटिया थी, जिसके चलते कुछ दिन बाद भी फिर गड्ढे बनने शुरू हो गए हैं। इस समस्या के चलते सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी रात के समय होती है। उधर, मुख्य विकस अधिकारी जसजीत कौर का कहना है कि इस संबंध में संबंधित विभाग के अफसरों को अवगत करवाकर जांच करवाई जाएगी। जल्द ही वाहन चालकों और आम जनता की परेशानी को दूर करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed