{"_id":"5a5a47f94f1c1bf5408b4b38","slug":"151586628710-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की मौत के मामले में स्टाफ ने नहीं दिया स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की मौत के मामले में स्टाफ ने नहीं दिया स्पष्टीकरण
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
बच्चों की मौत के मामले में स्टाफ ने नहीं दिया स्पष्टीकरण
- बिजली न होने से एक माह पूर्व हुई थी एसएनसीयू वार्ड में दो नवजात की मौत
- विभागीय अफसरों ने स्पष्टीकरण के बाद कार्रवाई का किया था दावा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में दो नवजातों की मौत के मामले में स्टाफ द्वारा एक माह बीतने के बाद भी स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। बिजली न होने से 11/12 दिसंबर की रात्रि दो नवजातों की मौत हुई थी। स्टाफ द्वारा स्पष्टीकरण न देने पर मामलें की जांच ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है।
विगत एक माह पूर्व 11/12 दिसंबर की रात्रि जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती दो नवजातों की मौत हो गई थी। विभागीय अफसरों ने वार्ड में बिजली न होने की शिकायत मिलने पर जनरेटर कर्मी पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद मामले में अन्य कर्मचारियों की लापरवाही भी सामने आई थी। मामले को शासन द्वारा संज्ञान में लेने पर सीएमओ ने एक जांच कमेटी बनाकर घटना के दिन एसएनसीयू वार्ड में तैनात स्टाफ से स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए थे। जांच कमेटी द्वारा घटना वाले दिन डयूटी पर तैनात स्टाफ से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण मांगने के कई दिन बीतने के बाद भी डयूटी पर तैनात स्टाफ द्वारा स्पष्टीकरण न देने पर मामले की जांच फिलहाल ठंडे बस्ते में पड़ी है। जांच अधिकारी डा. सुधा शर्मा ने बताया कि डयूटी पर तैनात स्टाफ द्वारा स्पष्टीकरण नहीं मिला है। स्टाफ द्वारा स्पष्टीकरण मिलने के बाद ही मामले की जानकारी हो पाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।