फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   होमगार्ड से भी कहना होगा ‘जी सर, यस सर’

होमगार्ड से भी कहना होगा ‘जी सर, यस सर’

Sat, 13 Jan 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड से भी कहना होगा ‘जी सर, यस सर’
विज्ञापन

- होमगार्ड कमांडेंट जनरल ने जारी किए सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र
- होमगार्ड के साथ बदसलूकी नहीं की जाएगी बर्दाश्त, होगी कार्रवाई
विकास वत्स
बुलंदशहर। होमगार्ड के जवानों से भी अब ‘जी सर’, और ‘यस सर’ कहना होगा। इन जवानों के साथ असंसदीय भाषा का प्रयोग करने अथवा अमर्यादित आचरण करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत होमगार्ड के कमांडेंट जनरल ने सूबे के सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी किया है।
जनरल कमांडेंट ने जारी किए पत्र में विशेष रूप से होमगार्डों के साथ ड्यूटी करने वाले पुलिस कांस्टेबलों को इंगित किया है। इसके बाद अब होमगार्ड जवानों के साथ अभद्रता के मामलों में कमी आने की उम्मीद है। देखने में आया है कि होमगार्ड जवानों की जिनके साथ ड्यूटी लगाई जाती है, वह लोग प्रायऱ् उनके साथ अच्छा व्यवहार नही करते रहे हैं। इसको लेकर कई बार होमगार्डों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की है। इसके बाद भी आए दिन होमगार्ड जवानों के साथ अभद्रता किए जाने के मामले प्रकाश में आते रहते हैं। होमगार्ड के कमांडेंट जनरल डा. सूर्य कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिख कर होमगार्ड जवानों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि होमगार्ड जवान पुलिस बल के सहायक के रूप में कार्य करेंगे। साथ ही सार्वजनिक व्यवस्था व आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था बनाने में सहायता करेंगे। इसके अलावा होमगार्ड के जवान लोक कल्याण के कार्य से संबद्ध होकर अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। कमांडेंट डा. सूर्य कुमार ने पुलिस अधीक्षकों से अपेक्षा की है कि पुलिस थानों में तैनात होमगार्डो से उनके पदीय कार्यो के सापेक्ष ही कार्य लिया जाए। साथ ही उनके साथ अशोभनीय व अमर्यादित आचरण न किया जाए। यदि कोई पुलिस कार्मिक होमगार्डों से दबाव बनाकर कोई कार्य कराते हुए पाया जाए तो उसके खिलाफ समुचित दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


पूर्व में होते रहे हैं विवाद
- होमगार्ड और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद होना आम नजर आने लगा है। पूर्व में कई घटनाएं होमगार्ड के साथ बदसलूकी की सामने आई हैं। जिसमें होमगार्ड ने साथ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इन मामलों की जांच ठंडे बस्ते में ही पड़ी रह जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट..
कमांडेंट जनरल के आदेश की अवहेलना का यदि कोई मामला प्रकाश में आता है, तो इस बाबत संबंधित के उच्चाधिकारी को अवगत करा कर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
- मुकेश कुमार, जिला होमगार्ड कमांडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed