फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा: आधार कार्ड से लिंक होंगे पहचान पत्र

यूपी बोर्ड परीक्षा: आधार कार्ड से लिंक होंगे पहचान पत्र

Fri, 12 Jan 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा: आधार कार्ड से लिंक होंगे पहचान पत्र
विज्ञापन

- स्मार्ट कार्ड की तर्ज पर बने पहचान पत्र में नहीं होगा फर्जीवाड़ा
- परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक से लेकर चपरासी तक का बनेगा पहचान पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों समेत अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी में कोई फर्जीवाड़ा नहीं होगा। खास बात यह है कि परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक से लेकर चपरासी तक का पहचान पत्र बनेगा। स्मार्ट कार्ड की तर्ज पर बने पहचान पत्र में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। यह पहचान पत्र आधार कार्ड से भी लिंक होगा।

शासन और माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड ने इस बार परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए कई नए आदेश और कड़े कानून बनाए हैं। परीक्षा में पहली बार केंद्र व्यवस्थापक से लेकर चपरासी तक के आधार कार्ड नंबर लिए गए हैं। शासन की ओर से केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों को परीक्षा केंद्र में बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए उनके पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं। यह पहचान पत्र सभी को परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में अपने गले में लटकाना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर उसे परीक्षा केंद्र से बाहर करने का भी प्रावधान है। इसके अलावा परीक्षा सीसीटीवी कैमरे और कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। नकल करने वाले परीक्षार्थी के साथ कक्ष निरीक्षक पर भी कार्रवाई होगी। जिले में 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और इनमें 4500 केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी देने वाले सभी का पहचान पत्र स्मार्ट कार्ड की तर्ज पर बन रहा है। पहचान पत्र आधार कार्ड से लिंक होगा और इसमें बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं होगी। यह प्रयास परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने में मददगार साबित होगा। पहचान पत्र विभाग को प्राप्त हो चुके हैं और ड्यूटी में शामिल सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के बनाने का काम जारी है। यह काम 20 जनवरी तक किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed