फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मिशन इंद्रधनुष में लापरवाही पर 28 अफसर-कर्मचारियों पर गाज

मिशन इंद्रधनुष में लापरवाही पर 28 अफसर-कर्मचारियों पर गाज

Fri, 12 Jan 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष में लापरवाही पर 28 अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज
विज्ञापन

- 13 का एक दिन का वेतन रोकने, 12 से मांगा स्पष्टीकरण
- दो का वार्षिक वृद्घि वेतन रोकने व एक को कारण बताओ नोटिस किया जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। डीएम एवं सीएमओ के कड़े निर्देश देने के बाद भी कर्मचारियों द्वारा मिशन इंद्रधनुष में लापरवाही बरती जा रही है। सीडीओ की फटकार के बाद विभागीय अधिकारियों ने लापरवाही बरतने पर 13 अफसरों का एक-एक दिन का वेतन रोकने, 12 से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। साथ ही दो कर्मचारियों का वार्षिक वृद्घि वेतन रोकने के साथ एक एएनएम से कारण बताओ नोटिस भेजा है।
सघन मिशन इंद्रधनुष के अंतिम चरण को सफल बनाने के लिए डीएम ने बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जाने पर प्रभारी डीएम/सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लापरवाही बरतने के मामले में कार्रवाई के निर्देश जारी करने के आदेश दिए। साथ ही प्रतिदिन की समीक्षा रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए गए। एसीएमओ डा. नरेश गोयल ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाए गए सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को सात प्रकार की बीमारी से सुरक्षा के लिए आठ जनवरी से 17 जनवरी तक अंतिम चरण के तहत टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी कर्मचारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के साथ लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए थे। प्रतिदिन की समीक्षा एवं निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। बताया कि किसी के पास ड्यू लिस्ट नहीं थी, किसी स्टाफ द्वारा बुलावा पर्ची नहीं बांटी जा रही थीं।
विज्ञापन


इनका रोका वेतन
एएनएम संतोष, एएनएम अनीता, एएनएम वीना शर्मा, एएनएम सरिता, एएनएम मिथलेश सक्सैना, एएनएम रेखा, एएनएम विमला, एएनएम सुनीता, कायस्वाड़ा एवं जामीपुरा की एएनएम, एएनएम ज्योति, एएनएम सावित्री, एएनएम दुर्गेश एवं सुपरवाइजर डॉ. संजीव सरन आदि का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसे मांगा गया स्पष्टीकरण
टिकाकरण पर्ची न बांटने पर सिकंदराबाद अरबन, वैर, पहासू, जहांगीराबाद की एएनएम संतोष, सिकंदराबाद की एएनएम रेखा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तौली की एएनएम विमला, कसेरकलां की एएनएम सुनीता, डिबाई की एएनएम ज्योति, एएनएम सावित्री, जहांगीराबाद की एएनएम अनुराधा आदि द्वारा मिशन इंद्रधनुष में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण मांगा है।


वार्षिक वृद्घि वेतन रोका
बीबीनगर के गांव ट्याना की एएनएम सरिता एवं वैर स्वास्थ्य केंद्र के आईओ द्वारा वैक्सीन को एक ही स्थान पर रखने पर एवं कोल्ड बॉक्स को धूप में रखने पर दोनों कर्मियों का वार्षिक वेतन वृद्वि रोकने के निर्देश जारी किए है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कसेरकलां के गांव जरीमपुर बांगर की एएनएम पूनम शुक्ला के क्षेत्र में वीसीए पाए जाने पर शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed