फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ई-रेड एप से बिजली चोरों पर होगी कार्रवाई

ई-रेड एप से बिजली चोरों पर होगी कार्रवाई

Thu, 11 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
ई-रेड एप से बिजली चोरों पर होगी कार्रवाई
ई-रेड एप से बिजली चोरों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- अवैध वसूली की घटनाओं पर लगेगी लगाम
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। पावर कारपोरेशन ने बिजली चोरों पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर सख्ती के लिए ई-रेड एप की शुरुआत की है। एप के माध्यम से बिजली चोरी रोकने के लिए गई टीम मौके पर ही बिजली चोर के खिलाफ संबंधित जानकारी एप पर दर्ज कराएगी।
बिजली चेकिंग के बाद बिजली अफसर व कर्मचारी उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर कार्रवाई नहीं करते थे। लगातार अवैध वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अब शासन ने ई-रेड नामक मोबाइल एप जारी किया है। एप के माध्यम से चेकिंग के लिए गई टीम मौके पर ही कार्रवाई का वीडियो बनाकर अपलोड करने के साथ बिजली चोरी का पूरा ब्यौरा भी एप पर अपलोड करना होगा। फिलहाल शासन के निर्देश पर एप को शुरू कर दिया गया है। एसई संजीव राना ने बताया कि शासन ने ई-रेड एप शुरू की है। शासन के आदेश पर चेकिंग के दौरान एप का प्रयोग शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

---
पावर कारपोरेशन की बिलिंग एजेंसियां ठप
बुलंदशहर। पावर कारपोरेशन में कार्यरत बिलिंग एजेंसियां कई माह से ठप पड़ी हुई है। एजेंसी अफसरों की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी बिलिंग एजेंसी के अफसर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। देहात क्षेत्र के उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें बिल बढ़ा चढ़ाकर दिए जा रहे हैं। जिसके चलते लोगों को अफसरों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लोगों की लगातार शिकायतों के बाद भी बिलों का स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है। एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि एजेंसियों को सही बिलिंग करने के निर्देश दिए हैं। सही बिलिंग न करने पर एजेंसी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed