फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खाते में करोड़ों, फिर भी आधारभूत सुविधाओं को तरसे रहे नगरवासी

खाते में करोड़ों, फिर भी आधारभूत सुविधाओं को तरसे रहे नगरवासी

Fri, 12 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खाते में करोड़ों, फिर भी आधारभूत सुविधाओं को तरसे रहे नगरवासी
विज्ञापन

फोटो समाचार
-बोर्ड बैठक में सभासदों के 42 में से एक भी प्रस्ताव नहीं किया पास
सिकंदराबाद। पालिका के खाते में विभिन्न मतों में करोड़ों रुपये होने के बावजूद भी नगरवासी आधारभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उनके द्वारा चुने गए वार्ड प्रतिनिधि ही उनकी मुसीबत का सबब बन रहे हैं। नगर के विकास को लाए गए बोर्ड बैठक में 42 प्रस्तावों में से बोर्ड ने सभी प्रस्तावों को निरस्त कर दिया।
वर्ष 2017 में पालिका विस्तार के तहत पालिका क्षेत्र में नगर से सटे करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्लों को शामिल किया गया था। पालिका क्षेत्र में शामिल करने के लिए परिसीमन की लंबी प्रक्रिया उसके बाद चुनाव के कारण इन क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं कराए जा सकें। पूर्व में सिकंदराबाद देहात में होने के कारण पालिका क्षेत्र में शामिल किए गए सभी मोहल्लों में मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव था। वही आचार संहिता, चुनाव के चलते नगर में भी पिछले करीब चार महीनों से कोई विकास कार्य नहीं हुआ। जिसके चलते नगर क्षेत्र को विकास की दरकार हैं। छह जनवरी को आयोजित पालिका की बोर्ड में करीब 1.5 करोड़ की लागत से पालिका क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के लिए 42 प्रस्ताव मंजूरी के लिए बोर्ड बैठक में रखे गए थे। मगर बोर्ड ने पालिका के खाते में करोड़ों रुपये होने के बावजूद भी सभी प्रस्तावों को खारिज कर दिया। बोर्ड की उदासीनता ने अपने क्षेत्र में आधारभूत सुविधा उपलब्ध होने, विकास के सपने संजोय नगरवासियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

नगरपालिका के खाते में विभिन्न मदों में करीब दस करोड़ रुपये है। बोर्ड में प्रस्ताव पास नहीं होने के कारण वह पालिका क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं करा सकते। ईओ सत्येंद्र तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के विकास के लिए बोर्ड में 42 प्रस्ताव लाए गए थे। उनके प्रयास के बावजूद एक भी प्रस्ताव पास नहीं हुआ है, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। चेयरपर्सन बब्बो प्रवीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed