{"_id":"595cea994f1c1ba6318b456b","slug":"151499261593-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओसीबी खराब, दर्जनो गांव में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओसीबी खराब, दर्जनो गांव में बिजली गुल
Updated Wed, 05 Jul 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओसीबी खराब, दर्जनों गांव में बिजली गुल
- गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन, आपूर्ति बहाल करने की मांग
पहासू।
पहासू रोड स्थित पलड़ाझाल बिजलीघर की ओसीबी खराब होने से क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों में मंगलवार से बिजली गुल है। हालांकि कुछ गांवों में थोड़ी देर के लिए बिजली दी गई। आपूर्ति सुचारु करने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने पहासू रोड पर प्रदर्शन किया। जेई ने जल्द आपूर्ति चालू कराने की बात कही है।
पलड़ाझाल बिजलीघर की मंगलवार को अचानक ओसीबी खराब हो गई। इसके चलते अचलपुर, टक्कर नगलिया, फरकना, बड़ा गांव, हीरापुर, हबीबपुर, पलड़ा समेत दर्जनभर गांव की आपूर्ति गुल हो गई। जेई ने बताया कि कुछ गांवों में थोड़ी देर के लिए आपूर्ति दी गई थी। बुधवार को आपूर्ति सुचारु करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पहासू रोड पर प्रदर्शन किया। जेई विकास राजपूत ने ग्रामीणों को समझा कर शांत किया। बताया कि ओसीबी की मरम्मत का काम जारी है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।