फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, हंगामा

मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, हंगामा

Sat, 30 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, हंगामा
मंदिर की जमीन पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

- प्राचीन देवी भवन मंदिर के पुजारी के साथ श्रद्धालु पहुंचे एसएसपी कार्यालय, एसपी सिटी से मिले
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्राचीन देवी भवन मंदिर की खाली पड़ी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने का आरोप है। शनिवार को मंदिर के पुजारी के साथ श्रद्धालुओं ने एसएसपी कार्यालय पर हंगामा किया। भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्राचीन देवी मंदिर के पुजारी भवानी शंकर गिरी पुत्र भगवत प्रसाद गिरी के नेतृत्व में श्रद्धालु शनिवार सुबह एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। श्रद्धालुओं ने इस दौरान एसपी सिटी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मंदिर के खाली पड़े हिस्से पर कुछ लोग अवैध रुप से कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। बृहस्पतिवार देर शाम को आरोपियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर मंदिर परिसर की दीवार तोड़ते हुए जेसीबी अंदर घुसा ली और पेड़ व पौधे भी क्षतिगस्त कर दिया। आरोपी कुछ कागज लेकर पुजारी के पास पहुंचे। जमीन को अपनी बताया। पुजारी की धमकी दी। एसपी सिटी से मिलने वालों में उमा शंकर गिरी, दयानंद शर्मा, राजेश कुमार, अशोक, बनवारी लाल, रविंद्र, गोपाल, टीटू, बंटी, रोहित, सुनील, अजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed