फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   किसान मेला में दंगल व रागिनी देखने उमड़ी भीड़

किसान मेला में दंगल व रागिनी देखने उमड़ी भीड़

Sat, 30 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
किसान मेला में दंगल व रागिनी देखने उमड़ी भीड़
किसान मेला में दंगल व रागिनी देखने उमड़ी भीड़
विज्ञापन

- मेले के तीसरे दिन पहलवानों ने दिखाया दमखम
- किसानों ने विभिन्न स्टॉलों पर कृषि यंत्रों व इलेक्ट्रॉनिक सामानों की ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
नुमाइश मैदान में अमर उजाला की ओर से आयोजित चार दिवसीय विशाल किसान मेले के तीसरे दिन दंगल व रागिनी ने समां बांध दिया। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियाें से दर्शकों का मनमोह लिया।
शनिवार को विशाल किसान मेला के तीसरे दिन का शुभारंभ डिबाई विधायक डॉ. अनीता लोधी राजपूत ने किया। इस दौरान उन्होेेंने अमर उजाला द्वारा लगाए गए विशाल किसान मेले की जमकर तारीफ की। रागिनी सम्राट महाशय ऋषिपाल सिंह व राजीव खदाना ने देशभक्ति रागिनी पेश कर लोगों का मन मोह लिया। मेले में अपने दांव पेच दिखाने आईं महिला व पुरुष पहलवानों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। दंगल के मैदान में महिला पहलवान ने पुरुष पहलवान के साथ कुश्ती लड़ने का एलान किया तो मौके पर मौजूद सभी लोग आश्चर्य चकित रह गए। लोगों ने चर्चा शुरू की कि एक पुरुष पहलवान से महिला पहलवान को जीत नहीं मिल सकती, लेकिन लोगों की चर्चा बेकार रही और रामप्रसाद अखाड़ा की महिला पहलवान सोनिया ने पुरुष पहलवान मोहन को शिकस्त दे दी। महिला पहलवान द्वारा शिकस्त दिए जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों की आंखें खुली रह र्गइं। इसके बाद मेला आयोजकों की ओर से महिला पहलवान सोनिया को 1100 रुपये इनाम देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त न्यायाधीश डीपी गुप्ता व बसंती देवी कन्या महाविद्यालय के प्रबंधक कर्नल अनिल कुमार सिंह तेवतिया मौजूद रहे। मेले का संचालन गौरव किशोर शर्मा ने किया।
विज्ञापन


चार जिलों के पहलवानों ने लिया भाग
नुमाइश मैदान में आयोजित दंगल में शनिवार को चार जिलों के पहलवानों ने अपने दांव पेच आजमाए। इसमें बुलंदशहर के स्माइल अखाड़ा, रामप्रसाद अखाड़ा बुलंदशहर, अलीगढ़ अखाड़ा अलीगढ़, सिकंदराबाद अखाड़ा तथा नोएडा व गाजियाबाद के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान कुल 25 कुश्तियों का आयोजन किया गया। इसमें से 6 महिला और 19 पुरुष कुश्तियां आयोजित हुईं। इनमें से पांच कुश्तियां 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों की हुई। पुरुष कुश्ती में अलीगढ़ के जीशान ने चंदरावली अखाड़ा के रामवीर को शिकस्त दी। जिसके बाद उन्हें 2100 रुपये इनाम दिया गया। जबकि रामप्रसाद अखाड़ा के कुरकुरी पहलवान ने पहलवान राहुल जखौता को शिकस्त देकर 1500 रुपये का इनाम प्राप्त किया। शिकारपुर की अनन्या चौधरी ने सोनम चौधरी को हराया, जबकि डूंगरा जाट की अवनी चौधरी ने नोएडा की खुशी भाटी को हराया। अखाड़े का संचालन रामप्रसाद अखाड़ा के साकिर पहलवान तथा इस्माईल अखाड़ा के उस्ताद ततारपुर वाले छोटे पहलवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर कम लोग पहुंचते हैं ऐसे में माल की गुणवत्ता व अच्छाइयों के बारे में अधिक जानकारी मिल पाती है। इसके कारण व्यापारियों को ऐसे आयोजनों में साथ देना चाहिए। - रजत बंसल, निर्देशक, विक्रांत आयरन प्रा. लि. एंड नीलकंठ एलॉय

किसान मेले के आयोजन से व्यापारियों को भी ग्राहकों को अच्छी सुविधा देने का मौका मिलता है। व्यापारियों को भी ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। - राजेश शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक, टाटा टिस्कॉन/ माहित अग्रवाल, मोहित मुस्कान

किसानों में मेले को लेकर काफी उत्साह है। यह किसानों की आधुनिकता की ओर बढ़ने के लिए अच्छी पहल है। व्यापारियों को भी अपने माल को लोगों तक पहुंचाने के लिए अच्छा माध्यम मिल जाता है। - पुष्पेंद्र भदौरिया, उपमहाप्रबंधक, आनंदा ग्रुप

मैलाज ग्रुप के अध्यक्ष ने मेला आयोजकों को दी बधाई
अमर उजाला द्वारा आयोजित विशाल किसान मेला जैसे कार्यक्रमों के आयोजनों से जिले की प्रतिभा निखरती है तो किसानों को भी खेती में काफी सहयोग मिलता है। इससे किसानों को खेती व उनसे संबंधित बीमारियों के बारे में आवश्यक जानकारी मिल जाती हैं। - जव्वाद आलम खान, अध्यक्ष मैलाज ग्रुप

अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें किसान
अंतिम दिन रविवार को अधिक से अधिक संख्या में मेला परिसर पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं। सभी प्रधान अपने साथ अधिक से अधिक किसानों को लेकर मेला पहुंचें। - चौ. जगमाल सिंह मावई, जिला प्रभारी, अखिल भारतीय प्रधान संगठन

अंतिम दिन किसानों को मेला में पहुंचकर खेती के आधुनिक गुर सीखने चाहिए। ऐसे आयोजन बार-बार नहीं होते हैं। - धर्मेन्द्र, किसान नेता, जलीलपुर

वृद्धाश्रम नाटक पर भावुक हुए लोग
शनिवार को विशाल किसान मेला के तीसरे दिन पिनेकल स्कूल के बच्चों द्वारा पेश किए गए वृद्धाश्रम नाटक पर परिसर में मौजूद लोग भावुक हो गए। बच्चों द्वारा पेश किए गए मार्मिक कार्यक्रम के चलते लोगों की आंखों से आंसू बह निकले। इस दौरान प्रियंका शर्मा, विवेक यादव, प्रेरणा सिंह, सीमा व रेनू द्वारा पेश की गई भावविभोर प्रस्तुति की लोगों ने जमकर सराहना की। साथ ही वेदवती विद्या मंदिर सौंदा हबीबपुर खुर्जा की छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य और गायन पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा छात्राओं द्वारा पेश किया गया गरबा नृत्य भी मेला में आकर्षण का केन्द्र रहा।

मेले का समापन आज
अमर उजाला विशाल किसान मेले का समापन रविवार को होगा। चौथे दिन भाजपा सांसद डाक्टर भोला सिंह मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। इनके अलावा भी जिले के प्रमुख लोग शिरकत करेंगे। मेले के समापन पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान होगा।

इन स्टॉलों पर मिल रही छूट
किसान मेले में लगे दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल के प्रधानाचार्य शीमांचल पानीग्राही ने बताया कि मेले के दौरान एडमिशन लेने वाले बच्चों को मिलने वाली 10 प्रतिशत स्कालशिप का ऑफर 15 जनवरी 2018 तक रहेगा। खुर्जा स्थित संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अभिषेक ने बताया कि स्टॉल से बच्चों को एडमिशन करवाने पर एडमिशन नि:शुल्क किया जा रहा है और प्ले, नर्सरी एवं केजी कक्षा के बच्चों को किताब नि:शुल्क दी जाएगी व बच्चों की वार्षिक फीस पर भी 20 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।

कंपनी की एलईडी लगाने पर मिलेगा इनाम
मेले में लगे नकुश इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रबंधक नरेश ने बताया कि स्टॉल से एलईडी खरीदकर घर पर ले जाने वाले किसानों को कंपनी का प्रचार करने पर प्रति महिने 5000 से 15000 रुपए की धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा।


दुल्हन के लहंगे पर 5000 रुपये की मिल रही छूट
किसान मेले में लगे मेनका साड़ी संसार के स्टॉल से शादी-विवाह के लिए खरीददारी करने पर भारी छूट दी जा रही है। दुल्हन के लिए 11997 रुपये वाला स्पेशल लहंगा-चुनरी स्टॉल से खरीदने पर मात्र 5995 रुपये में दिया जा रहा है। इसके अलावा दहेज में देने के लिए किसानों ने 165 रुपये में साड़ी और मात्र 153 एवं 189 रुपये में मिलने पर किसानों ने अपनी खुशी जाहिर की।

प्रधान का पत्र लाने पर दो हजार रुपये की छूट
किसान मेले में लगे शिवा ऑटो कार्प के स्टॉल से अपने गांव के प्रधान का पत्र लाने पर वाहन की खरीद पर दो हजार रुपये की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed