{"_id":"5a47d1754f1c1b96368b7950","slug":"151465628115-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे और ठंड से होगा नए साल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे और ठंड से होगा नए साल का स्वागत
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे और ठंड से होगा नए साल का स्वागत
- गिरेगा तापमान, सुबह कोहरा और दिन में रहेगी धूप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
नए साल का स्वागत घने कोहरे और कंपकंपा देने वाली ठंड के साथ होगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सोमवार को तापमान काफी कम रहने की संभावना है। सुबह और रात में घना कोहरा हो सकता है, हालांकि दिन में धूप निकलने के आसार हैं।
इस बार मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। कभी अधिक सर्दी तो कभी कोहरा और शीतलहर चल रही है। दिन में धूप तो सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान भी बदलाव जारी है। तीन दिन पहले शाम के समय अचानक मौसम ने करवट बदली और ठंड बढ़ गई, लेकिन शनिवार सुबह कुछ समय कोहरे के बाद धूप निकलने राहत मिल गई। हल्का पाला भी पड़ा और सुबह-शाम की ठंड ज्यादा रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि बार-बार बदल रहे मौसम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। फिलहाल मौसम को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि नए साल के पहले दिन घना कोहरे और कड़ाके की ठंड होगी। पाला भी पड़ेगा। नए साल के पहले दिन सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं रविवार को अधिकतम 22 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।