{"_id":"5a3e95e74f1c1bfc0f8b58be","slug":"151405120216-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भ में लिंग जांच करने वाले चिकित्सक जाएंगे जेल: रीता बहुगुणा जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भ में लिंग जांच करने वाले चिकित्सक जाएंगे जेल: रीता बहुगुणा जोशी
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बच्चियों’ के हत्यारे जाएंगे जेल: रीता बहुगुणा
- गूंज की बाइक रैली में महिला व बाल विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी बोलीं
- लोगों से अधिक से अधिक बेटियों को पढ़ाने की अपील की, सहायता के लिए 181 हेल्प लाइन पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। गर्भ में लिंग जांच करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ‘बच्चियों’ के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे डॉक्टर समाज के लिए अभिशाप हैं जो डिग्री लेने के दौरान अपनी ली हुई शपथ भूल जाते हैं। यह बात शनिवार को प्रदेश की महिला व बाल विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने विराट फार्म हाउस पर गूंज की बाइक रैली का उद्घाटन के अवसर पर कही। इस दौरान उन्होंने महिला समाख्या उत्तर प्रदेश की जिला क्रियान्वयन इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मुखबिर योजना के माध्यम से भ्रूण में बेटियों की हत्या के आंकड़े कम हुए हैं। पूर्व की सरकार में लिंग जांच के आरोपों के बाद भी चिकित्सक खुले घूमते थे, और कन्याओं को गर्भ में ही मार दिया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। प्रदेश सरकार की मुखबिर योजना से लिंग जांच के खेल पर पूर्ण विराम लग चुका है। कहा कि मुखबिर योजना से अभी तक तीन जिलों में लिंग जांच के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है तो साथ ही सहयोग करने वालों को भी दो लाख रुपये का इनाम सरकार ने दिया है। केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रही है। महिला हेल्प लाइन नंबर 181 के बारे में महिलाओं का जागरूक करते हुए कहा महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में देश के किसी भी कोने से फोन कर अपनी परेशानी बता सकती हैं। तत्काल कार्रवाई होगी। कार्यक्रम की संयोजक महिला समाख्या की जिला कार्यक्रम समन्वयक निशा चौधरी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद दिया। इस दौरान सांसद डा. भोला सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही, सीडीओ जसजीत कौर, सीएमओ डा. केएन तिवारी, शत्रुघ्न कनौजिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
मंत्री के साथ सेल्फी लेती रहीं छात्राएं
महिला व बाल विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के कार्यक्रम में पहुंचने के बाद मौजूद छात्राएं व महिलाएं मंत्री के साथ सेल्फी लेने को आतुर दिखीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लड़कियों ने मंत्री के साथ फोटो खिंचाई तो अन्य ने मंत्री के पीछे बैठकर सेल्फी ली।
विज्ञापन
पेश किए गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
महिला सशक्तिकरण के लिए हुए कार्यक्रम के दौरान महिला समाख्या टीम ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान रॉक बैंड फीमेल जिंदगी की डा. जया और उनकी टीम ने बेटियां बचाएंगे गीत के साथ हॉल में बैठे सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।