{"_id":"5a3aa2514f1c1b3c3d8bef77","slug":"151379223115-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौलते पानी में गिरने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौलते पानी में गिरने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खौलता पानी गिरने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत
फोटो समाचार
बालाजी नगर कालोनी में हुई दर्दनाक घटना, दिल्ली स्थित हायर मेडिकल सेंटर में तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
नगर की बालाजी नगर कालोनी में खौलते पानी से भरी बाल्टी पलटने से मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बालाजी नगर में यतेंद्र सिंह रहते हैं। मंगलवार सुबह घर के बाथरूम में नहाने के लिए पानी गर्म किया गया था। इसी दौरान यतेंद्र का ढाई वर्ष का मासूम बेटा बीहू खेलते हुए बाथरूम में पहुंच गया। बाल्टी के पास आकर उसका संतुलन बिगड़ गया। वह बाल्टी से टकरा गया और गर्म पानी बीहू के पेट से लेकर पैरों तक फैल गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। मासूम की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे डीएम रोड स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बीहू की मंगलवार देर शाम अस्पताल में मौत हो गई।
घर में हो बच्चा, तो बरतें सावधानी
1. वॉटर हीटर या एमर्सन रॉड बच्चों की पहुंच से रखें दूर।
2. रोशनदान युक्त जगह में ही करें वॉटर हीटर/गीजर का प्रयोग।
3. वॉटर हीटर/गीजर को अधिक देर तक ऑन न रखें, इससे गैस बनने का खतरा रहता है।