{"_id":"5a3aa2414f1c1b97678c2d72","slug":"151379221516280-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"280 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
280 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, लगा जाम
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
280 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, लगा जाम
फोटो समाचार
- मांगों के समर्थन में कलक्ट्रेट के गेट के बाहर सड़क पर बैठीं कार्यकर्ता, वाहनों की लगी लाइन
- पुलिस कार्यकर्ताओं को बस में लेकर पहुंची पुलिस लाइन, किया रिहा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
280 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट के गेट पर पहुंचकर गिरफ्तारी दी। उन्हें पुलिस लाइन ले जाकर रिहा कर दिया गया। इस दौरान कलक्ट्रेट के बाहर कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गईं, जिसके चलते जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उप्र के बैनर तले राज्य कर्मचारी घोषित करने और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल 60वें दिन भी जारी रही। उनका क्रमिक अनशन भी जारी है। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में अब जेल भरो आंदोलन चलाया हुआ है। इसके तहत दूसरे दिन भी कार्यकर्ता गिरफ्तारी के लिए राजेबाबू पार्क से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्हें कलक्ट्रेट के गेट पर ही पुलिस ने रोक लिया। इसके चलते कलक्ट्रेट के अंदर और बाहर जाने वालों को भी परेशानी हुई। कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गईं। जाम लगने से वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। पुलिस ने बसें मंगवाईं और गिरफ्तारी देने वाली कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां से रिहा कर दिया गया।
संघ की जिलाध्यक्ष सावित्री गौतम का कहना है कि हड़ताल, क्रमिक अनशन और गिरफ्तारी तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। उन्हें गिरफ्तार कर रिहा न किया जाए, बल्कि जेल भेजा जाए। इस दौरान हेमलता, विकास, मंजू देवी, सोहन गिरी, सुखवीरी, कृष्णा, माधवी, बिनामी, सुनीता, ममता, मंजू, सुमन, कमलेश, पुष्पा, शशि, रजनी, शिव गौड़, राजरानी, गीता और कविता आदि शामिल रहे। उधर, नगर यातायात निरीक्षक कुलवीर राणा का कहना है कि जाम के कारण डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित हुआ।