फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जहांगीराबाद चीनी मिल में किसानों ने किया प्रर्दशन

जहांगीराबाद चीनी मिल में किसानों ने किया प्रर्दशन

Tue, 19 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद चीनी मिल में किसानों ने किया प्रर्दशन
गन्ना पर्ची आपूर्ति में पक्षपात का आरोप, हंगामा
विज्ञापन

- मिल प्रबंधक और सीसीओ के आश्वासन पर शांत हुए किसान
- गन्ना माफियाओं को बढ़ावा देने और साबितगढ़ मिल के किसानों को भी पर्ची वितरित करने का आरोप
जहांगीराबाद। गन्ना पर्ची आपूर्ति में पक्षपात और साबितगढ़ चीनी मिल के किसानों को भी जहांगीराबाद मिल से पर्ची वितरित करने का आरोप लगा किसानों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे मिल प्रबंधक और मुख्य गन्ना अधिकारी ने किसानों को आश्वासन देकर शांत कराया। किसानों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
विभिन्न मांगों को लेकर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र सतबरा प्रथम से जुड़े गन्ना किसान रामावतार शर्मा, किरनपाल सिंह, प्यारे लाल, बलजीत सिंह, वीर सिंह, भानुप्रताप, पालीवाल, रामकुमार सिंह, भूपेंद्र शर्मा, हरनारायण शर्मा, मौहर सिंह, अशोक, मुकेश, हरकेश व रामसिंह समेत दर्जनों किसानों मिल परिसर में पहंचे। मिल परिसर में किसानों ने मिल प्रबंधक पर पर्ची वितरण करने में पक्षपात और गन्ना माफियाओं को बढ़ावा देने संबंधी कई आरोप लगाए। किसानों के हंगामे को देखते हुए मिल प्रबंधक ने मुख्य गन्ना अधिकारी (सीसीओ) मूलचंद वर्मा को वार्ता के लिए किसानों के पास भेजा लेकिन प्रर्दशनकारी किसान मिल प्रबंधक से ही वार्ता के लिए अपनी जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन

काफी देर तक हंगामा होने के बाद मिल प्रबंधक पीके सिंह ने किसानों से वार्ता कर उनकी हर समस्या को सुना। समस्या के दौरान ही उन्होंने बिंदुवार मिल के गन्ना अधिकारियों से जवाब-तलब किया। किसानों ने आरोप लगाया कि जहां बड़े काश्तकारों को मात्र एक या दो पर्ची दी जा रही है वही गन्ना माफिया मिल अधिकारियों से साठगांठ कर अग्रणी जाति की पर्ची पर रिजेक्ट गन्ने की आपूर्त्ति खुलेआम कर रहे है। इसके अलावा साबितगढ़ चीनी मिल से जुड़े गांव नगला जगत व पूठरी के भी ग्रामीण गलत ढंग से जहांगीराबाद चीनी मिल पर अपने गन्ने की सप्लाई कर रहे है। किसानों की समस्या सुनने के बाद मिल के प्रधान प्रबंधक पी के सिंह ने किसानों को आश्वासत किया कि एक सप्ताह के अंदर उनकी सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाएगा। उन्होंने गन्ना अधिकारियों से भी इस क्षेत्र में गन्ना किसानों का दोबारा सर्वे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed