{"_id":"5a394b4f4f1c1b156b8bd4c5","slug":"15137044208-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं लेना है बिजली कनेक्शन तो देना होगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं लेना है बिजली कनेक्शन तो देना होगा स्पष्टीकरण
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं लेना है बिजली कनेक्शन तो देना होगा स्पष्टीकरण
- अफसरों को लिखित में बताना होगा कनेक्शन न लेने का कारण
बुलंदशहर। सौभाग्य योजना के तहत हर घर को बिजली देने के प्रयास में जुटी सरकार ने अफसरों के साथ लोगों की भी जिम्मेदारी तय की है। यदि लोगों को बिजली कनेक्शन नहीं लेना है तो इस संबंध में अफसरों को लिखित में अपना स्पष्टीकरण देना होगा।
जिन लोगों के घरों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं, उन्हें आसानी से बिजली कनेक्शन देने के लिए सरकार ने सौभाग्य योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत लोगों की आर्थिक स्थिति के आधार पर कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए सभी अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। अफसरों के साथ लोगों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। यदि लोगों को बिजली कनेक्शन नहीं लेना है तो इस संबंध में उन्हें उचित कारण के साथ एक शपथ पत्र भरकर अफसरों को देना होगा। संबंधित शपथ पत्रों को अफसर उच्चाधिकारियों को भेजकर कनेक्शन न लेने वाले लोगों की रिपोर्ट भेजेंगे। इस बाबत एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि कनेक्शन न लेने पर लोगों को उचित कारण बताते हुए शपथ पत्र देना होगा। इसके बाद बिजली प्रयोग करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।