{"_id":"59e0fba94f1c1b8d698b59da","slug":"15079167771723-664-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23,664 किसानों का और हुआ कर्ज माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23,664 किसानों का और हुआ कर्ज माफ
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
23,664 किसानों का और हुआ कर्ज माफ
- शासन के आदेश पर प्रशासन ने तीसरी लिस्ट की जारी
- पहली लिस्ट में 23,140 और दूसरी में 39,981 किसानों का हो चुका है कर्ज माफ
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शासन के आदेश पर किसानों के कर्जमाफी की तीसरी लिस्ट शुक्रवार को जारी हो गई है। इसमें 23,664 किसानों को शामिल कर, उनका कर्जमाफ किया है। इससे पहले कर्जमाफी की दो लिस्ट जारी हो चुकी हैं।
शासन की कर्जमाफी की योजना में जिले के 1.66 लाख किसानों को शामिल किया गया है। इनमें से पहली लिस्ट में 23,140 किसानों को शामिल किया गया था। इसके बाद दूसरी लिस्ट में 39,981 किसान शामिल हुए। इन सभी किसानों को प्रशासन की ओर से कर्जमाफी के प्रमाणपत्र भी वितरित किए जा चुके हैं। इसके बाद कर्जमाफी की तीसरी लिस्ट जारी करने के लिए पिछले काफी समय से तैयारी चल रही थी। शुक्रवार को तीसरी लिस्ट जारी हो गई है और इसमें 23,664 किसानों का कर्ज माफ किया गया है। इन किसानों को जल्द ही कर्जमाफी के प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही चौथी लिस्ट बनाने की तैयारी भी अब शुरू हो जाएगी। यह कार्य लगातार जारी रहेगा। वहीं, जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि अब तक किसानों के कर्जमाफी की तीन लिस्ट जारी हो चुकी हैं। दो लिस्ट में शामिल किसानों को कर्जमाफी के प्रमाणपत्रों का वितरण लगभग पूरा हो चुका है। तीसरी लिस्ट में शामिल किसानों को भी जल्द कर्जमाफी के प्रमाणपत्रों का वितरण किया जाएगा। अब कर्जमाफी की चौथी लिस्ट बनाई जाएगी।