फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पॉलीटेक्निक प्रकरण में आरोपी शिक्षक निलंबित

पॉलीटेक्निक प्रकरण में आरोपी शिक्षक निलंबित

Fri, 13 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक प्रकरण में आरोपी शिक्षक निलंबित
कॉलेज चेयरमैन ने आरोपी शिक्षक को किया निलंबित
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक प्रकरण
- एसडीएम, सीओ व कॉलेज के चेयरमैन ने की छात्रों से वार्ता
- एसडीएम की बैठक में आरोपी शिक्षक हुआ बेहोश, हड़कंप
जहांगीराबाद।
पिछले पांच दिनों से चल रहे जनता पॉलीटेक्निक प्रकरण में शुक्रवार को पांचवें दिन लंबी बैठकों के बाद कॉलेज के चेयरमैन ने आरोपी शिक्षक को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को भी कॉलेज परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही।
पिछले पांच दिनों से जनता पॉलीटेक्निक कॉलेज के फार्मेसी विभाग के छात्र-छात्राओं व विभाग के व्याख्याता शिव दीन दयाल कौशिक के बीच तमाम मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा था। स्थिति बिगड़ती देख शुक्रवार को कालेज के चेयरमैन सुरेंद्र अग्रवाल, सीओ मनीष यादव व एसडीएम सदानंद गुप्ता ने अलग-अलग कॉलेज पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी। सूत्रों के मुताबिक देर शाम जब एसडीएम पीड़ित छात्रों व आरोपी शिक्षक को संयुक्त रूप से बैठाकर बात सुन रहे थे, इसी दौरान कुछ छात्रों को रोते देख शिक्षक शिव दीनदयाल कौशिक बेहोश हो गए। इससे परिसर में अफरा तफरी मच गई। एसडीएम ने मौजूद पुलिस बल व कालेज के स्टाफ के सहयोग से शिक्षक को स्थानीय सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षक को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस प्रकरण में शुक्रवार की देर शाम कालेज के चेयरमैन सुरेंद्र अग्रवाल ने आरोपी शिक्षक को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्राचार्य वरूण दत्त शर्मा ने इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि निलंबन की सूचना विभाग के सभी आला अधिकारियों को भी भेजी गई है। दूसरी ओर एसडीएम सदानंद गुप्ता ने अपनी वार्ता के दौरान शिक्षक की तबियत खराब होने की पुष्टि की है। प्राचार्य ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर गठित कमेटी सोमवार को अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। यदि कमेटी अपनी रिपोर्ट में और भी किसी बात के लिए शिक्षक को दोषी मानती है तो उसके अनुरूप भी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed