{"_id":"59beb5b54f1c1b98688b517a","slug":"150567061111-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिला लूटा ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिला लूटा ई-रिक्शा
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिला लूटा ई-रिक्शा
- लूट की वारदातों का खुलासा तो दूर पुलिस नहीं रोक पा रही वारदात
- गत दिनों बैंक के बाहर हुई रिटायर्ड दरोगा से लूट का नहीं हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सेवानिवृत्त दारोगा से दिनहाड़े हुई लूट के करीब 30 घंटे बाद बदमाशों ने एक ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ खिला कर रिक्शा लूट लिया।
देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव ईमलिया निवासी मुर्तजा पुत्र साबिर ने चौकी में तहरीर दी है। उसने बताया कि शनिवार को स्याना अड्डा के पास से दो लोगों ने उसका ई-रिक्शा पैठ जाने के लिए बुक किया था। दोनों आरोपी पैठ से बकरा खरीदने जा रहे थे। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने रास्ते में पीड़ित को कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गया। देर रात वह अचेतावस्था में स्याना अड्डे के निकट बेहोश मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने नई मंडी चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त दरोगा से हुई लूट के मामले में जल्द खुलासे की बात कर रहे हैं।