{"_id":"59beb5b34f1c1b96688b5215","slug":"15056706097-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह ग्राम विकास अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
- आदेशों की अवहेलना, साप्ताहिक बैठक और ड्यूटी से गायब रहने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
अफसरों के आदेशों की अवहेलना, साप्ताहिक बैठक और ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में एक ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के आदेश जिला विकास अधिकारी ने किए हैं।
जिला विकास अधिकारी आशुतोष दूबे ने बताया कि विकास खंड सिकंदराबाद के ग्राम विकास अधिकारी मंजूर अली को अगौता में संबद्ध किया गया था। जिला और विकास खंड स्तर पर होने वाली साप्ताहिक बैठक में शामिल नहीं होने, अपने क्षेत्र में तैनाती की ग्राम पंचायत पर अनुपस्थित चलने, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के अलावा उन पर शासकीय कार्यों में रुचि नहीं लेने का आरोप है। कई बार अवगत करवाने और चेतावनी देने के बावजूद उनके काम में सुधार नहीं हुआ, जिस कारण उसे निलंबित करते हुए आगामी बहाली आदेश तक विकास खंड गुलावठी में संबद्ध किया गया है। उसकी जांच के लिए खंड विकास अधिकारी सिकंदराबाद को जिम्मेदारी दी गई है। जांच अधिकारी को 15 दिन में जांच कर अपनी रिपोर्ट पेश करने के भी आदेश जारी किए गए हैं।