{"_id":"59beb5b14f1c1b2f688b4fea","slug":"150567060711-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा स्तर सुधारने को अब चलेगा रीडिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा स्तर सुधारने को अब चलेगा रीडिंग अभियान
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा स्तर सुधारने को अब चलेगा रीडिंग अभियान
- अभियान के तहत हिंदी और अंग्रेजी विषय पर दिया जाएगा विशेष ध्यान
- दो माह तक चलने वाले इस अभियान पर रहेगी डीएम और सीडीओ की नजर
- शिक्षकों की कार्यकुशलता और बच्चों की शिक्षा का भी होगा आंकलन
- अभियान चलाने को तैयारी पूरी, जल्द होगी डेट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा स्तर में सुधार के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक प्रयास किए गए। इसके बावजूद सुधार नहीं हो रहा। अब जिला प्रशासन अपने स्तर से एक और पहल शुरू करने जा रहा है। इसके तहत रीडिंग अभियान चलाया जाएगा जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही डेट जारी कर दी जाएगी।
जिले में 2300 से अधिक परिषदीय स्कूलों में करीब 2.50 लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों को शासन से निशुल्क पाठ्यक्रम, बैग और ड्रेस के साथ एमडीएम आदि की सुविधा दी जाती है। समय-समय पर विभागीय अफसर भी निरीक्षण कर आदेश जारी कर बेहतर शिक्षा दिलवाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। परिषदीय स्कूलों की शिक्षा पर प्रशासनिक अफसरों का भी नजर रहती है। बावजूद इसके शिक्षा का स्तर नहीं सुधर रहा। मगर, अब रीडिंग अभियान चलाकर एक और प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान के तहत हिंदी और अंग्रेजी विषय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दो माह तक चलने वाले इस अभियान पर डीएम और सीडीओ की नजर रहेंगी। इसके तहत शिक्षकों की कार्यकुशलता और बच्चों की शिक्षा का भी आकलन होगा। सीडीओ जसजीत कौर ने बताया कि पिछले दिनों स्कूलों में निरीक्षण में सामने आया कि अधिकतर बच्चे न तो हिंदी सही तरीके पढ़ पाते हैं न ही लिख पाते। इसके अलावा अंग्रेजी में भी यही हाल है। शिक्षक भी शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए रीडिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया है। दो माह तक चलने वाले इस अभियान में तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही डेट जारी कर दी जाएगी।