फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डबल लेन हाईवे से जुड़ेंगे जिले के तीन ब्लॉक

डबल लेन हाईवे से जुड़ेंगे जिले के तीन ब्लॉक

Sun, 03 Sep 2017 11:20 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
डबल लेन हाईवे से जुड़ेंगे जिले के तीन ब्लॉक
डबल लेन हाईवे से जुड़ेंगे जिले के तीन ब्लॉक
विज्ञापन

- पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने शासन को भेजा प्रस्ताव
- जिले के 13 अन्य ब्लॉक पहले से ही जुड़े हुए हैं डबल लेन हाइवे से
- जहांगीराबाद, अगौता व ऊंचागांव ब्लॉक की अफसरों ने भेजी रिपोर्ट
पुनीत शर्मा
बुलंदशहर।
जिले के सभी ब्लॉकों को डबल लेन हाईवे से जोड़ने के लिए शासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि 16 ब्लॉकों में से 13 ब्लॉक पहले से ही डबल लेन हाईवे से जुड़े हुए हैं। अफसरों ने तीन ब्लॉकों को डबल लेन हाईवे से जोड़ने के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।
जिले के सभी गांवों को हाईवे से जोड़ने के लिए सरकार ने पहल की है। योजना के तहत जिले के सभी ब्लॉकों को डबल लेन हाईवे से जोड़ने के निर्देश शासन ने दिए हैं। शासन की मंशा है कि जिले के प्रत्येक गांव के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। बेहतर सड़क सुविधा होने से किसान अपनी फसलों को आसानी से मंडी तक पहुंचा सकेंगे। अपनी मंशा के अनुरूप शासन ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को इसके लिए आदेश जारी कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। शासन के आदेश पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने सभी ब्लॉकों की समीक्षा कर पाया कि 16 में से 13 ब्लॉक पहले से ही डबल लेन हाईवे से जुड़े हैं। तीन ब्लॉक जहांगीराबाद, अगौता व ऊंचागांव को जाने वाली सड़कें सिंगल रोड हैं। निर्देशों के अनुसार पीडब्ल्यूडी अफसरों ने तीनों ब्लॉकों को डबल लेन हाईवे से जोड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शासन से निर्देश मिलते ही तीनों ब्लॉकों के लिए डबल लेन हाईवे का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह ब्लॉक पहले से जुड़े हैं डबल लेन हाईवे से
बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, पहासू, शिकारपुर, बीबीनगर, गुलावठी, लखावटी, स्याना, डिबाई, दानपुर, अनूपशहर व अरनिया ब्लॉक पहले से ही डबल लेन हाईवे से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 वां ब्लॉक बनाने की प्रक्रिया जारी
अभी तक जिले में कुल 16 ब्लॉक हैं। जबकि प्रशासन 17वां ब्लॉक बनाने के लिए तैयारियां कर रहा है। बताया जा रहा है कि ककोड़ को ब्लॉक बनाने के लिए तैयारियां हो चुकी हैं। जल्द ही ब्लॉक अस्तित्व में आ जाएगा।

250 गांवों के किसानों को मिलेगी राहत
जहांगीराबाद, अगौता व ऊंचागांव ब्लॉक को डबल लेन हाईवे से जोड़ने के बाद तीनों ब्लॉक क्षेत्र के 250 से अधिक गांवों के किसानों को राहत मिलेगी। अब तक जर्जर व सिंगल सड़क होने के कारण किसानों को अपने माल को मंडी तक ले जाने और लोगों को आने जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। डबल लेन हाईवे से जुड़ने के बाद किसानों को माल ले जाने में आसानी हो सकेगी।


कोट
शासन ने सभी ब्लॉकों को डबल लेन हाईवे से जोड़ने के निर्देश दिए थे। जिले में केवल तीन ब्लॉक डबल लेन हाईवे से नहीं जुडे़ हैं। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। - डीके तिवारी, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed