{"_id":"59a458054f1c1ba3018b45ac","slug":"15039426657101-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"101 प्रधानमंत्री आवास के पात्रों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
101 प्रधानमंत्री आवास के पात्रों का हुआ चयन
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
101 प्रधानमंत्री आवास के पात्रों का हुआ चयन
- चयन की सूची मुहर लगाने के लिए शासन को भेजी
- आवास निर्माण के लिए शासन ने दिए थे चार करोड़ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास के पात्रों का चयन कर लिया है। आवास चयन की सूची मुहर लगाने के लिए शासन को भेज दी है। वहां से अनुमति मिलते ही पात्रों को आवास निर्माण की पहली किस्त जारी कर दी जाएगी।
भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों और जरूरतमंदों को आवास की सौगात दी जाती है। योजना के तहत जिले को वर्ष 2017-18 के लिए 101 प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य मिलने पर प्रशासन की ओर से पात्रों का चयन किया गया। जो अब पूरा हो गया और पात्रों की सूची बनाकर शासन को भेज दी गई है। खास बात यह है कि आवास निर्माण को चार करोड़ की राशि भी प्राप्त हो गई है। जैसे ही शासन से पात्रों की सूची पर मुहर लग जाएगी तो आवास निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग ने तैयारी कर ली है। उधर, सीडीओ जसजीत कौर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले को 101 आवास का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य मिलने पर पात्रों का चयन कर सूची बनाकर शासन को भेज दिया है। उन्होंने संभावना जताई कि शासन की ओर से पात्रों की सूची पर जल्द मोहर लग जाएगी।