{"_id":"59a457ff4f1c1b94018b458c","slug":"15039426587179-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"179 रिटायर शिक्षकों की होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
179 रिटायर शिक्षकों की होगी नियुक्ति
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
179 सेवानिवृत्त शिक्षकों की होगी नियुक्ति
-डीआईओएस ने जारी किया नियुक्ति का आवेदन
-माध्यमिक और परिषदीय स्कूलों के सेवानिवृत्त शिक्षक कर सकते हैं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में179 सेवानिवृत्त शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके लिए डीआईओएस ने सोमवार को आवेदन जारी कर दिए है। आवेदन माध्यमिक और परिषदीय स्कूलों के सेवानिवृत्त शिक्षक कर सकते हैं। जिनकी उम्र 65 वर्ष है।
डीआईओएस मनोज कुमार आर्य ने बताया कि राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर शासन ने रिटायर शिक्षकों को नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। शासन ने यह निर्णय शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए लिया है। आदेश मिलने पर उन्होंने नियुक्ति संबंधी निर्देश जारी करने के साथ आवेदन भी जारी कर दिए हैं। इन शिक्षकों की नियुक्ति शासन द्वारा जारी किए गए नियमानुसार होगी। उन्होंने बताया कि जिले के राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में 179 पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। हिंदी विषय में 31, अंग्रेजी में 28, गणित में 26, कला में 27, विज्ञान में 21, गृहविज्ञान में 22 और सामाजिक विज्ञान में 24 रिक्त पदों पर नियुक्ति होनी है। उन्होंने इच्छुक सेवानिवृत्त शिक्षकों से जल्द अपना आवेदन भरने की बात कही है। आवेदन डीआईओएस कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।