फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बीएसएनएल के एक्सचेंज की सुरक्षा रामभरोसे

बीएसएनएल के एक्सचेंज की सुरक्षा रामभरोसे

Mon, 28 Aug 2017 11:20 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल के एक्सचेंज की सुरक्षा रामभरोसे
फोटो समाचार
विज्ञापन

बीएसएनएल एक्सचेंज की सुरक्षा रामभरोसे
- धूल फांक रहे वर्षों पुराने अग्निशमन यंत्र, एक्सपायरी डेट के बाद भी नहीं बदले
- कई माह पहले चित्सौन एक्सचेंज में लगी आग से भी अफसरों ने नहीं लिया सबब
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में बीएसएनएल के एक्सचेंज की सुरक्षा रामभरोसे है। वर्षों पुराने अग्निशमन यंत्र धूल फांक रहे हैं और एक्सपायरी डेट निकल जाने के बाद इन्हें नहीं बदला गया है। कई माह पहले चित्सौन एक्सचेंज में आग लगने के बाद भी अफसरों ने सबब नहीं लिया है।

जिले में बीएसएनएल का काफी बड़ा नेटवर्क है। इसके लिए नगर क्षेत्र के अलावा सभी कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में दूर संचार सेवा प्रदान करने के लिए एक्सचेंज बने हुए हैं। यहां पर मोबाइल और लैंडलाइन सेवा का संचालन होता है। यहां पर बिल जमा करने आदि की भी सुविधा है। मगर, सुरक्षा की बात की जाए तो बेईमानी होगी। अधिकतर एक्सचेंज में सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं और अग्निशमन यंत्र धूल फांक रहे हैं। इस तरह का मामला चित्सौन एक्सचेंज में रखे अग्निशमन यंत्र पर जमी धूल से लगाया जा सकता है। जबकि इस एक्सचेंज में छह माह पहले आग लग थी और उसके बाद भी अफसरों ने सुध नहीं ली। इसका खुलासा चित्सौन निवासी रामगोपाल शर्मा ने डीएम को शिकायत देकर किया है। रामगोपाल ने अपनी शिकायत से अवगत करवाया है कि एक्सचेंज में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। अग्निशमन यंत्र धूल फांक रहे हैं और एक्सपायरी डेट के बाद भी वर्षों से इन्हें नही बदला गया है। वहीं दूसरी ओर बीएसएनएल बुलंदशहर के जीएम आरवी वर्मा का कहना है कि यदि इस तरह का मामला है तो उसकी जांच करवाई जाएगी। जल्द ही एक्यपायरी डेट के अग्निशमन यंत्रों को बदलवा कर सुरक्षा के इंतजाम भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed