फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बारिश के बाद निकली धूप, फिर बढ़ी उमस

बारिश के बाद निकली धूप, फिर बढ़ी उमस

Mon, 28 Aug 2017 01:29 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद निकली धूप, फिर बढ़ी उमस
बारिश के बाद निकली धूप, फिर बढ़ी उमस
विज्ञापन

- तापमान में भी हुई बढ़ोतरी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
लंबे इंतजार के बाद शनिवार को बारिश होने से कुछ राहत मिली। मगर, रविवार की सुबह सूर्य निकलते ही उमस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया और तापमान भी बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक बारिश की संभावना जता रहे हैं।

जिले में इस बार मानसून की अधिक बारिश नहीं हुई। इस बीच उमस और गर्मी ने भी अपना खूब रंग दिखाया। पिछले काफी दिनों के इंतजार के बाद शनिवार को झमाझम बारिश हुई। इससे लगा कि अब उमस से राहत मिलेगी। मगर, ऐसा नहीं हुआ और रविवार की सुबह तक आसमान साफ हो गया। सूर्य के निकलते ही उमस ने फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। इससे हर वर्ग के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर किसानों का कहना है कि यदि अब और बारिश नहीं हुई तो फिर से समस्या खड़ी हो जाएगी। क्योंकि इस समय फसलों को लगातार पानी की जरूरत है। रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बारिश होने की संभावना जताई है। उनका कहना है मौसम के आंकड़े भी बार-बार बदल रहे हैं। इससे कुछ स्पष्ट नहीं किया जा सकता। मगर, बारिश के आंकडे़ बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed