फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कॉलेजों में परर्फोमा जमा करने को छात्र-छात्राओं की उमड़ी भीड़

कॉलेजों में परर्फोमा जमा करने को छात्र-छात्राओं की उमड़ी भीड़

Wed, 09 Aug 2017 11:20 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में परर्फोमा जमा करने को छात्र-छात्राओं की उमड़ी भीड़
कॉलेजों में प्रोफार्मा जमा करने को छात्र-छात्राओं की उमड़ी भीड़
विज्ञापन

फोटो समाचार
- प्रोफार्मा प्राप्त कर यूजी और पीजी की ओपन मेरिट बनाने में जुटे कॉलेज, आज होगी मेरिट जारी
- यूजी और पीजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में रिक्त सीटों पर होने हैं एडमिशन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में बुधवार को यूजी और पीजी की रिक्त सीटों पर एडमिशन लेने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक प्रोफार्मा जमा करने वाले विद्यार्थी लाइन में लगे रहे। वहीं, फार्म प्राप्त कर कॉलेज ओपन मेरिट बनाने में जुट गए हैं और बृहस्पतिवार को मेरिट जारी होगी।

सीसीएसयू ने यूजी की तीन और पीजी की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में एडमिशन के लिए दो कट ऑफ लिस्ट जारी की थी। इसके बाद काफी सीट खाली रह गई थी और इस पर यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों को ओपन मेरिट बनाकर एडमिशन करने के आदेश दिए थे। यूनिवर्सिटी के आदेश पर छात्र-छात्राओं ने वेबसाइट से सात और आठ अगस्त को परफोर्मा अपलोड किए। बुधवार को कॉलेजों में परफोर्मा जमा करने का समय निर्धारित किया गया। इसके चलते एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राएं सुबह से ही कॉलेज में पहुंचना शुरू हो गए। देखते ही देखते छात्र-छात्राओं की कॉलेज में संख्या बढ़ती गई। डीएवी कॉलेज की बात करें तो यहां पर इतनी भीड़ हो गई कि खुद प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा, चीफ प्रोक्टर डॉ. नवीश, एडशिनल चीफ प्रोक्टर डॉ. गौतमवीर आदि ने गेट पर खडे़ होकर उन्हीं छात्र-छात्राओं को एंट्री दी, जो परफोर्मा जमा करने पहुंचे। इसी तरह की भीड़ आईपी कॉलेज प्रथम परिसर, गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय, मुस्लिम गर्ल्स महाविद्यालय और एसबीएमटी आदि कॉलेजों में देखने को मिली। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि बुधवार को छात्र-छात्राओं के परफोर्मा जमा करने के बाद सभी कॉलेजों ने यूजी और पीजी की ओपन मेरिट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। फार्म जमा करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण मेरिट बृहस्पतिवार दोपहर तक तैयार होगी। इसके चलते एडमिशन 11 अगस्त से 14 अगस्त तक होंगे। वहीं, जिन कॉलेजों में कम प्रोफार्मा जमा किए गए हैं। वहां पर एडमिशन बृहस्पतिवार से ही शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

.........................
कॉलेज वार जमा होने वाले प्रोफार्मा का ब्यौरा
डीएवी कॉलेज़ ... बीए में 428, बीकॉम में 60 और बीएससी में 100 एवं एमए-एमएसी में 60 परर्फोमा जमा हुए।
आईपी कॉलेज ... बीकॉम में 170 और बीएससी में 180, एमकॉम में 50 और एमएससी में 90 परर्फोमा जमा किए गए।
गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय... बीकॉम में 39 और बीए में 35 परर्फोमा जमा हुए।
एसबीएमटी कॉलेज ... बीए में 80 और बीकॉम में 60 प्रोफार्मा जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed