फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शुद्ध पानी न मिलने पर भड़के ग्रामीण

शुद्ध पानी न मिलने पर भड़के ग्रामीण

Tue, 08 Aug 2017 11:25 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
शुद्ध पानी न मिलने पर भड़के ग्रामीण
शुद्ध पानी न मिलने पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

- सैदपुर गांव के लोगों ने दी अधिकारियों के घेराव की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
बीबीनगर।
ग्राम सैदपुर के लोगों में पानी की टंकी से सप्लाई न होने पर गुस्सा है। गांव के कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने शासन प्रशासन से पानी की टंकी चालू कराने की गुहार लगाई थी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। विकास खंड बीबीनगर का गांव सैदपुर प्रशासनिक अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हो रहा है। गांव में अधिकांश परिवारों से औसतन एक सदस्य सेना में है, बावजूद इसके ग्रामीणों को शुद्ध पानी तक नहीं मिल पा रहा है। गांव में लगे नल जहर उगल रहे हैं। नलों से निकल रहे पानी का टीडीएस 800 के पार हो गया है। गांव में पानी की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद जल निगम ने खानापूरी करते हुए दो कर्मचारियों से पानी का सैंपल मंगवाया था, लेकिन उसकी आज तक रिपोर्ट नहीं आई।
ग्राम विकास संघर्ष मोर्चा के संयोजक सुरेंद्र सिंह सिरोही के नेतृत्व में मंगलवार को गांव में बैठक हुई। इसमें जल निगम के अधिकारियों के विरुद्ध मोर्चा खोलने का निर्णय लिया गया। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि टंकी चालू कराने को लेकर गांव से एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही जिलाधिकारी सहित जल निगम के अधिकारियों से मिलेगा और ज्ञापन देगा। इसके बाद दस दिन के भीतर काम शुरू न होने की दशा में सैदपुर के ग्रामीण आंदोलन को विवश होंगे। ग्राम प्रधान धीरज कु मार सिराही ने बताया कि चार माह पहले गांव में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने दौरा किया था, उनके समक्ष गांव में पानी की समस्या को उठाया गया था। बावजूद इसके अब तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगवाया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
ग्राम विकास संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सिरोही ने सदस्यों के सहयोग से गांव में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया है। इससे गांव में रहने वाले निर्धन लोगों को निशुल्क पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण
गुलावठी। ग्राम चिड़ावक के ग्रामीणों ने पॉवर कॉरपोरेशन से गांव के फुंके हुए चार ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए तो ग्रामीण आंदोलन को विवश होंगे। ग्रामीणों डॉ. ऐजाज, करीमुद्दीन, मसीहउद्दीन, भूरा खां, डॉ. हनीफ, हारून खां, फारूख आदि ने बताया कि गांव में 25 केवीए के चार ट्रांसफार्मर करीब तीन सप्ताह से फुंके पड़े हैं। इसके कारण लोग भीषण गर्मी में बेहाल हैं। इस बारे में ग्रामीण गुलावठी एसडीओ कार्यालय पर जाकर अनेक बार ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने अविलंब ट्रांसफार्मर बदलने और अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed