{"_id":"5980b11d4f1c1b0e468b4680","slug":"15016062629-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधरे हालात, रामभरोसे चल रही आईटीआई की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधरे हालात, रामभरोसे चल रही आईटीआई की परीक्षा
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
नहीं सुधरे हालात, रामभरोसे चल रही आईटीआई की परीक्षा
- परीक्षा केंद्रों पर नहीं सीसीटीवी कैमरे और अफसर भी नहीं हुए सजग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। आईटीआई की परीक्षा में अव्यवस्थाओं की पोल खुलने के बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं। यह अलग बात है कि कुछ सेंटरों पर मजिस्ट्रेट ने चेकिंग की। मगर, अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं और अफसर भी सजग नहीं हुए। कुल मिलाकर परीक्षा रामभरोसे ही चल रही है।
आईटीआई की लिखित परीक्षा सोमवार को शुरू हुई। पहले ही दिन अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्थाओं की पोल खुलकर सामने आई। एक परीक्षा केंद्र पर एक घंटा देरी से परीक्षा शुरू हुई और परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकल रहित करवाने के लिए तैनात किए गए मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे। परीक्षा के नोडल अधिकारी योगेश कुमार का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकल रहित करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। मंगलवार कई परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेेट ने पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि परीक्षा में अव्यवस्थाएं आड़े नहीं आने दी जाएंगी। परीक्षा में सीसीटीवी कैमरे की कोई बाध्यता नहीं है।