{"_id":"6562344b94c624027c02b798","slug":"145-students-got-jobs-in-employment-fair-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-1769-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रोजगार मेले में 145 छात्र-छात्राओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रोजगार मेले में 145 छात्र-छात्राओं को मिली नौकरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। नगर में स्थित सेठ गंगा सागर जटिया पॉलीटेक्निक कॉलेज में शनिवार को रोजगार मेले व करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से पांच कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल पहुंचे।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी नसरीन बानो और कॉलेज के प्रधानाचार्य आरके सिंह ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया। प्लेसमेंट अधिकारी डॉ.लोकेश उपाध्याय ने बताया कि रोजगार मेले में डिप्लोमा प्राप्त और अध्ययनरत 186 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें मुख्य रूप से गाजियाबाद के केकेसी इंटरप्राइसेस, गुरुग्राम की सोमिक जेडएफ कॉम्पोनेंट, बुलंदशहर की हंस सोलर रीन्यूअल, स्पेक्ट्रम टेलेंट मैनेजमेंट और हॉली हर्ब वे टू फिटनेस कंपनियों के प्रतिनिधि मंडल पहुंचे।
इसमें शामिल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। उनके सााक्षात्कार, आत्मविश्वास और अंकों के आधार पर कंपनी ने उनका चयन किया। इसमें 145 का चयन हुआ। चयनित छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्रबंधक की ओर से बधाई दी गई। वहीं शेष छात्र-छात्राओं प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान सहायक रोजगार अधिकारी आशीष सिंह, वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार यादव, तुषार शर्मा और अविनाश जैन आदि मौजूद रहे।