फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   14 arrested

गन्ना क्रय केंद्रों को निशाना बनाने वाले 14 बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
14 arrested
बुलंदशहर : स्वाट टीम द्वारा पकड़े गए गन्ना क्रय केंद्रों पर लूट करने वाले शातिर चोर पुलिस हिरासत ? - फोटो : BULANDSHAHR
गन्ना क्रय केंद्रों को निशाना बनाने वाले 14 बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसओजी और गुलावठी पुलिस ने गन्ना क्रय केंद्रों को निशाना बनाने वाले गैंग के 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गैंग ने बीते दिनों अगौता थाना क्षेत्र में गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदार को बंधक बनाकर कांटा लूट लिया था। इस गैंग ने बुलंदशहर के कई गन्ना क्रय केंद्रों के साथ हापुड़ के भी कई गन्ना क्रय केंद्रों पर वारदात को अंजाम दिया था।
सोमवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि बीते दिनों गन्ना क्रय केंद्रों पर जनपदभर में विभिन्न चोरी-लूट की घटनाएं हुई थीं। इसके चलते स्वाट टीम को बदमाशों की धरपकड़ में लगाया गया था। रविवार रात स्वाट टीम को सूचना मिली कि कुछ बदमाश एक मिनी ट्रक में विभिन्न गन्ना क्रय केंद्रों से भारी मात्रा में चोरी किए गए कांटों व अन्य सामान को लादकर सिकंदराबाद की तरफ बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर स्वाट टीम ने गुलावठी पुलिस के साथ मिलकर सिकंदराबाद रोड पर गांव देवली रजवाहा की पुलिया के किनारे घेराबंदी कर ली। कुछ देर बाद सिकंदराबाद की तरफ से आते कैंटर सवार मेरठ के खरखौदा निवासी गैंग सरगना सलाऊददीन उर्फ जोनी समेत 14 बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इनकी गिरफ्तारी हुई
- सलाऊददीन उर्फ जोनी, निवासी माता मोहल्ला, खरखौदा, मेरठ
- सिफातुल नबी, निवासी मोहल्ला पीरबाबा दीन नई आबादी, हापुड़
- गुलजार खां, निवासी उस्मान कॉलोनी मदीना मस्जिद के पास, मसूरी, गाजियाबाद,
- नासिर, निवासी उबारपुर, हाफिजपुर, हापुड़
- तारिक निवासी रफीकनगर गली नंबर-7, हापुड़
- यूसुफ निवासी उस्मान कॉलोनी मदीना मस्जिद के पास, डासना, गाजियाबाद,
- यूनुस निवासी बसौद, अमीनगर सराय, बागपत
- महाराज निवासी मोहल्ला बाजीगरान, डासना, गाजियाबाद,
- सोनू कुमार निवासी पटनामुरादपुर, हापुड़
- बृजेश कुमार निवासी नई मंडी सोटा वाली गली, सोहनपुर, हापुड़
- राजकुमार उर्फ राजू निवासी असौड़ा, हापुड़
- पुष्पेंद्र निवासी असौड़ा, हापुड़
- निसार उर्फ शालू निवासी मोहल्ला रफीकनगर, हापुड़
- फहीम निवासी रफीकनगर, हापुड़
बदमाशों ने कई घटनाओं का किया खुलासा
पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बुलंदशहर के गुलावठी, अगौता, नरसेना और हापुड़ के थाना बाबूगढ़ एवं बहादुरगढ़ में कई गन्ना क्रय केंद्रों पर चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। केंद्रों से कांटा, बाट, तराजू आदि सामान ले जाते हैं। 12 नवंबर की रात को अगौता के गांव गंगावली स्थित गन्ना तौल केंद्र, 7 नवंबर की रात को गुलावठी के गांव पितोवास के गन्ना सेंटर, 25 अक्तूबर की रात को नरसेना के गांव जलालपुर रोड स्थित गन्ना तौल सेंटर के अलावा हापुड़ में गन्ना तौल क्रय केंद्रों पर हुई कई घटनाओं कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुई बरामदगी
14 तमंचा और 20 कारतूस, एक मिनी ट्रक, चोरी के 18 गर्डर (लोहे के), सात प्लेट (लोहे के), एक तिपाही (लोहे के), एक तराजू स्केल, दो पल्ले तराजू मय जंजीर, 18 बाट, दस लोड सेल (स्टील के) बरामद किए हैं।
लॉकडाउन के बाद सलाउद्दीन ने फिर खड़ा किया गैंग
पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी सलाउद्दीन ने बताया कि वर्ष 2008 से ही वह चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। करीब पांच वर्ष पूर्व उसने यह धंधा बंद कर दिया था। नोएडा में करीब पांच वर्ष तक एक मसाज पार्लर में नौकरी की। लॉकडाउन में काम छूट गया। पैसों की किल्लत के चलते लॉकडाउन के बाद उसने एक बार फिर गैंग को खड़ा कर वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।
डकैती, लूट और चोरी में यह होती है सजा
अधिवक्ता ब्रूनो भूषण ने बताया कि चोरी के मामले में तीन वर्ष और जुर्माना की सजा है। जबकि, लूट में दस वर्ष और डकैती में आजीवन कारावास की सजा होती है। पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है उन वारदातों की केस हिस्ट्री जानने के बाद ही किसी भी बात को स्पष्ट किया जा सकता है। यदि वारदात के दौरान बदमाशों ने किसी को बंधक बनाया और बदमाशों की संख्या चार से अधिक रही होगी तो वह डकैती रही होगी। साथ ही यदि वारदात के दौरान किसी व्यक्ति को बंधक बनाने वाले बदमाशों की संख्या चार या इससे कम रही होगी तो वारदात लूट में दर्ज की जानी चाहिए।

किसी भी मामले की रिपोर्ट तहरीर के आधार पर की जाती है। प्रकरण में चोरी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed