{"_id":"64d5173a165d5badbb0bcb46","slug":"136-bags-of-fake-cement-recovered-two-sued-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-2809-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नकली सीमेंट के 136 कट्टे बरामद, दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नकली सीमेंट के 136 कट्टे बरामद, दो पर मुकदमा
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में दो स्थानों पर नामी कंपनी के बैगों में नकली सीमेंट भरकर बेचने का माला प्रकाश में आया है। मामले में कंपनी के प्रतिनिधि ने दो आरोपी दुकानदारों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके से 136 कट्टे नकली सीमेंट बरामद किया है।
अल्ट्राटेक कंपनी में कार्यरत संजय शर्मा ने कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी कि भूड़ चौराहे से खुर्जा की तरफ जाने वाले मार्ग पर एमएमआर मॉल के सामने स्थित दुकान और स्याना रोड गांव हीरापुर स्थित एक दुकान पर नकली सीमेंट बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एमएमआर मॉल के सामने महालक्ष्मी ट्रेडर्स दुकान से 118 कट्टे नकली सीमेंट के बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में दुकानदार ने अपना नाम भूपेंद्र सिंह निवासी गांव नगला शेखू बताया।
इसके बाद पुलिस टीम ने गांव हीरापुर स्याना रोड पर निखिल ट्रेडर्स पर पहुंचकर जांच की तो वहां से नकली सीमेंट के 18 कट्टे मिले। पुलिस की पूछताछ में दुकान के मालिक की पहचान निखिल अग्रवाल निवासी राधिका एंकलेव मेरठ रोड के रूप में हुई। कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र सिंह और निखिल अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।