{"_id":"666b0d9e8029573cec0b719b","slug":"13-line-attendants-and-15-policemen-transferred-for-negligence-in-bulandshahr-2024-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस जिले में बड़ा फेरबदल: 15 पुलिसकर्मियों को किया गया इधर से उधर, लापरवाही बरतने पर 13 लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस जिले में बड़ा फेरबदल: 15 पुलिसकर्मियों को किया गया इधर से उधर, लापरवाही बरतने पर 13 लाइन हाजिर
Thu, 13 Jun 2024 08:48 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 13 Jun 2024 08:48 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में लापरवाही बरतने पर छह हैड कांस्टेबल और सात कांस्टेबल लाइन हाजिर हो गए हैं। वहीं अन्य थानों से 15 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के विभिन्न थानों में लापरवाही बरतने वाले हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल के खिलाफ एसएसपी ने कार्रवाई की है। छह हैड कांस्टेबल औऱ सात कांस्टेबल को लाइन हाजिर करने के साथ ही अन्य 15 पुलिसकर्मियों के भी तबादले किए हैं। बताया जा रहा है कि लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों द्वारा लापरवाही बरतने औऱ शिकायतों के निस्तारण में रुचि न लेने की शिकायतें मिल रहीं थीं।
विज्ञापन
एसएसपी श्लोक कुमार ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस खुर्जा नगर कोतवाली में तैनात हैड कांस्टेबल कुणाल पांचाल, हैड कांस्टेबल अखिलेश यादव, हैड कांस्टेबल अल्ला राजी व हैड कांस्टेबल संदीप कुमार, थाना अहमदगढ़ में तैनात हैड कांस्टेबल वकील अहमद और थाना सिकंदराबाद में तैनात हैड कांस्टेबल संजीव कुमार, थाना डिबाई में तैनात कांस्टेबल मोहित सांगवान, थाना पहासू में तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार व कृष्णकांत, थाना अहमदगढ़ में तैनात कांस्टेबल सोहन सिंह, थाना शिकारपुर में तैनात कांस्टेबल सहेद्र सिंह और थाना सिकंदराबाद में तैनात कांस्टेबल रमन खोखर को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही थाना गुलावठी से हैड कांस्टेबल अरूण कुमार को थाना छतारी, विजय कुमार को थाना अहार, कुलदीप को थाना नरसेना, नरेंद्र कुमार को थाना रामघाट एवं कांस्टेबल विपिन कुमार को थाना नरौरा भेजा गया है। थाना सिकंदराबाद से कांस्टेबल कपिल बैंसला को थाना अनूपशहर, हैड कांस्टेबल सतीश कुमार को थाना जहांगीरपुर, हैड कांस्टेबल विपिन जावला को थाना नरसेना, हैड कांस्टेबल नीरज राठी को थाना पहासू एवं हैड कांस्टेबल राजन भडाना को थाना छतारी भेजा गया है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर से कांस्टेबल प्रिंस कुमार को थाना डिबाई, कांस्टेबल मंदीप कुमार को थाना पहासू, हैड कांस्टेबल विपिन कुमार को थाना अहमदगढ़, कांस्टेबल क्लर्क हरेंद्र कुमार को थाना नरसेना और थाना नरसेना से हैड कांस्टेबल अमरजीत सिंह को थाना अरनिया थाना भेजा है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।