फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   13 centers created in the district for special semester examinations

Bulandshahar News: विशेष सेमेस्टर परीक्षा के लिए लिए जिले में बनाए गए 13 केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
13 centers created in the district for special semester examinations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से 23 सितंबर से एनईपी बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रम की विशेष सेमेस्टर परीक्षा शुरू कराई जाएगी। इसके लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, दूसरी ओर सीसीएसयू की ओर से परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि एनईपी बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रम की विशेष सेमेस्टर परीक्षा 23 सितंबर से शुरू होने का सीसीएसयू की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत परीक्षाओं का संचालन 11 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इसे लेकर 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। उन्होंने बताया कि सीएसयू के परीक्षा नियंत्रक का भी परीक्षा से संबंधित निर्देश प्राप्त हो गए हैं। इसके तहत सभी केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी और कड़ी निगरानी के बीच होगी। निर्दे्श है कि परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर सभी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र पर रिकार्डर युक्त सीसीटीवी और डीवीआर के साथ राउटर डिवाइस लगवाने का काम पूरा कर लिया जाए। यदि केंद्र पर किसी तरह की कोई कमी है तो उसे भी परीक्षा शुरू होने से पहले करा लें। इस परीक्षा पर सीसीएसयू की ओर से गठित उड़न दस्ते समय-समय पर पहुंच कर निरीक्षण करेंगे। किसी भी छात्र-छात्रा को परीक्षा केंद्र में बिना चेकिंग और बिना प्रवेश पत्र प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये कॉलेज बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
सीसीएसयू की ओ से जिले में विशेष सेमेस्टर परीक्षा कराने के लिए डीपीबीएस पीजी कॉलेज अनूपशहर, डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर, आईपी कॉलेज बुलंदशहर, राजकीय कॉलेज जहांगीराबाद, डिगंगबर पीजी कॉलेज डिबाई, डीएन पीजी कॉलेज गुलावठी, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, एकेपी कॉलेज खुर्जा, एएस कॉलेज लखावटी, जेएस कॉलेज सिकंदराबाद, अग्रसेन पीजी कॉलेज सिकंदराबाद, राजकीय महाविद्यालय बीबीनगर और राजकीय कॉलेज अरनिया को परीक्षा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed