फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   126 children were vaccinated in the camp.

Bulandshahar News: शिविर में 126 बच्चों को लगे टीके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
126 children were vaccinated in the camp.
नगर के सरायकाजी में टीकाकरण करवाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
बुलंदशहर। मोहल्ला सरायकाजी में 24 अक्तूबर को डिप्थीरिया (गला घोंटू) के चलते दो साल की बच्ची की मौत के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग एवं डब्ल्यूएचओ ने संयुक्त शिविर लगाकर 156 बच्चों को चिन्हित कर टीकाकरण के लिए चुना।
विज्ञापन

इसमें 126 बच्चों को टीडी और डीपीटी की अतिरिक्त खुराक लगाई। शेष 30 बच्चों को जल्द अतिरिक्त खुराक लगाई जाएगी। डिप्थीरिया से मौत का यह इस वर्ष का जिले में पहला मामला रहा। माेहल्ला सरायकाजी निवासी सब्जी विक्रेता आस मोहम्मद की बेटी फातिमा को 10 दिन पूर्व बुखार और गले में दर्द हुआ।
विज्ञापन

परिजनों ने नगर के एक निजी अस्पताल में दिखाया तो चिकित्सक ने बच्ची में डिप्थीरिया के लक्षण बताकर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जहां जांच के दौरान डिप्थीरिया की पुष्टि हुई। 24 अक्तूबर को बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के दो दिन बाद बड़ी बहन 16 वर्षीय शानिया के गले में सूजन और सांस लेने में परेशानी होने लगी। शानिया का भी डिप्थीरिया बीमारी के चलते दिल्ली के महर्षि वाल्मिकी एमवीआई में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed