फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   12 vehicles collide on highway, three injured

Bulandshahar News: हाईवे पर भिड़े 12 वाहन, तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
12 vehicles collide on highway, three injured
एनएच 34 पर खुर्जा देहात थाने के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार । संवाद
बुलंदशहर/खुर्जा। घने कोहरे के कारण मेरठ हाईवे और नेशनल हाईवे- 91 पर बुधवार सुबह करीब 12 वाहन टकरा गए। कोतवाली देहात क्षेत्र में मेरठ हाईवे पर सुबह के समय चार वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि, यहां किसी को चोट नहीं पहुंची। वहीं, नेशनल हाईवे-91 पर खुर्जा देहात थाने के पास दो गैस ट्रक, रोडवेज बस समेत सात वाहन आपस में टकरा गए। पुलिस ने जेसीबी से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर जाम खुलवाया। खुर्जा देहात थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बुलंदशहर से खुर्जा की ओर आने वाले मार्ग पर कोहरे के कारण कौशांबी रोडवेज बस सामने चल रहे गन्ने के ट्रक से टकरा गई। इसमें चालक के नाक और चेहरे पर चोट लगी तो उसने बस को रोक लिया।
विज्ञापन

वहीं पीछे की ओर से आ रहे गैस सिलेंडर का ट्रक बस से टकरा गया, ट्रक के पीछे अर्टिगा कार, फिर गैस ट्रक, उसके पीछे ओमनी कार और एक कैंटर टकरा गया। गनीमत रही की सभी वाहनों की गति काफी कम थी। जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ। वाहन सवार लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए थे। इसमें बस चालक शैलेंद्र निवासी गांव रामपुर मानपुर, थाना शिकारपुर की नाक के पास चोट लगी थी, जिसका उपचार कराया गया। रोडवेज में बैठी सवारियों को अन्य दूसरी में बस में बैठाकर रवाना किया। मार्ग पर जेसीबी की मदद से वाहनों को सड़क किनारे लगाया गया।
विज्ञापन

मेरठ हाईवे पर गांव कमालपुर के निकट बुलंदशहर से मेरठ की ओर जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। जिसके पीछे एक अन्य कार और फिर एक बाइक सवार भी टकरा गया। गनीमत रही कि भिड़ंत भीषण नहीं थी। हालांकि, बाइक चालक को मामूली चोट पहुंची। बाद में सभी वाहन चालक मौके से अपने-अपने गंतव्य की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed