{"_id":"59b6baff4f1c1be97f8b6009","slug":"111505147647-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में छतारी के दो युवकों की अलीगढ़ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में छतारी के दो युवकों की अलीगढ़ में मौत
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में छतारी के दो युवकों की अलीगढ़ में मौत
- एक युवक की हालत गंभीर
छतारी। अलीगढ़ में बस ने छतारी के गांव बहलोलपुर निवासी बाइक सवार मासूम समेत तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक के पेट्रोल की टंकी फटने से बस में भी आग लग गई थी। इससे यात्रियों में भी भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार को छतारी थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी शुभम (22) पुत्र अरविंद, श्यामू पुत्र विनोद अपनी बाइक से भतीजे योग को दवा दिलाने अलीगढ़ ले जा रहे थे। अलीगढ़-अनूपशहर रोड पर अलीगढ़ क्षेत्र के गांव तेजपुर के पास तीव्र गति से आ रहे बस ने कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक की टंकी फटने से पेट्रोल निकलने लगा इससे बस के निचले हिस्से में आग लग गई। यह देखकर बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक सवार घायलों को अस्पताल ले गई। जहंा पर चिकित्सकों ने शुभम और श्यामू को मृत घोषित कर दिया। वहीं मासूम बच्चे योग की हालत गंभीर बनी हुई है।