फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   11 more people confirmed infection, 32 discharges

एक हजार के करीब पहुंचा संक्रमण का केस, नहीं सुधरे तो हालत होगी खराब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
11 more people confirmed infection, 32 discharges
जिले में 11 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, 32 हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को 11 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि कोविड-19 अस्पताल से 32 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब जनपद का कुल आंकड़ा 985 हो गया है। जिसमें अब तक 748 लोग डिस्चार्ज हो चुके और 25 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में अब प्रत्येक जनपदवासी को अपनी जिम्मेदारी समझकर सतर्कता और बचाव के तरीके अपनाने होंगे।
जनपद में कोरोना संक्रमित के आंकड़ों में लगातार वृद्धि हो रही है। बृहस्पतिवार को बुलंदशहर में चार, जहांगीराबाद-स्याना में दो-दो और अनूपशहर, डिबाई व बीबीनगर क्षेत्र में एक-एक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। नगर के देवीपुरा प्रथम निवासी एक युवक का नोएडा में उपचार चल रहा है, जहां जांच के दौरान युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही तीन अन्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। जहांगीराबाद क्षेत्र में 10 वर्षीय किशोर और एक वृद्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्याना नगर के पट्टी हजारी सिंह निवासी एक महिला व एक अन्य युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अनूपशहर क्षेत्र में गांव गरहरा निवासी वर्तमान पता मोहल्ला मोरीगेट निवासी युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। डिबाई नगर के मोहल्ला माहेश्वरी निवासी एक वृद्ध की निजी लैब द्वारा कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार वृद्ध का नोएडा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा हैं, जहां उपचार के दौरान कोरोना जांच कराई गई। इसके अलावा बीबीनगर क्षेत्र के गांव सठला निवासी एक महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। महिला बुखार से पीड़ित हैं और मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, दूसरी और 32 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि 11 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही 32 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

सावधानी और सतर्कता ही है बचाव
कोरोना संक्रमण के केस जनपद में दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। अब जनपद में कुल 985 केस हो गए हैं। आने वाले एक दो दिनों में संक्रमण की संख्या एक हजार के पार हो जाएगी। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि इससे बचाव का तरीका सिर्फ सावधानी और सतर्कता ही है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में करना होगा। अनावश्यक रूप से बाहर लोग नहीं निकलें। हाथ समय समय पर धोते रहें। मास्क का प्रयोग स्वयं करें और लोगों कोे इसका प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जनपद में कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा जनपद भर में नियमित जांच भी कराई जा रही है। लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील भी की जा रही है।
रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed