{"_id":"5810f0334f1c1bcc75bc40b7","slug":"11-kva-line-shift-officer-who-was-silence","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 केवीए लाइन शिफ्ट कर गया कौन... अफसर मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 केवीए लाइन शिफ्ट कर गया कौन... अफसर मौन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
bijli
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन की लाइन शिफ्ट हो गई और अफसरों से लेकर कर्मचारी तक सभी अनजान बनें हैं। रातोंरात लाइन को किसने शिफ्ट कर दिया, किसी को पता नहीं है। जब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो भूमि स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर खुद को बचाने का प्रयास किया गया है।
सवाल यह है कि क्या ऐसा संभव है कि कारपोरेशन की लाइन शिफ्ट हो जाए और किसी को भनक न लगे। पावर कारपोरेशन के सिकंदराबाद खंड के अंतर्गत जेल के आसपास एक प्लॉट के उपर से जा रही 11 केवीए लाइन को रातोंरात शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
ताज्जुब इस बात का है कि लाइन को शिफ्ट किए हुए कई दिन बीत गए , लेकिन अफसरों से लेकर कर्मचारी तक किसी को भनक नहीं लगी। मामला जब उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो एक्सईएन से लेकर एसडीओ और जेई से लेकर लाइनमैन तक सभी अनभिज्ञता जताने लगे।
विज्ञापन
इस पर एसई ने अफसरों को कड़ी लताड़ लगाते हुए पूछा कि क्या फिर लाइन को कौन शिफ्ट कर गया। एसई ने एक्सईएन सिकंदराबाद को पूरे मामले की जांच के निर्देश देते हुए रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा एक्सईएन सिकंदराबाद के निर्देश पर जेई ने प्लाट स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके प्लाट के ऊपर से लाइन हटवाई गई है।