फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   11 bighas of land worth Rs 2.5 crores sold for Rs 19 lakhs by making fake deed of sale

Bulandshahar News: फर्जी बैनामा कर 19 लाख में बेच दी ढाई करोड़ की 11 बीघा जमीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के क्वार्सी गांव में कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज और विक्रेता बनकर ढाई करोड़ रुपये कीमत की 11 बीघा जमीन मात्र 19 लाख रुपये में बेच दी। जमीन मालिक के बेटे ने मामले में एसएसपी से शिकायत की। इसमें एसएसपी के आदेश पर खुर्जा कोतवाली में 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा किया गया है, जिसमें पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से खुर्जा के क्वार्सी गांव निवासी करुणेंद्र मोहन गाजियाबाद में नौकरी करता है और मोदीनगर में परिवार के साथ रहता है। करुणेंद्र मोहन ने बताया कि उनके माता-पिता गौतमबुद्धनगर के दादरी रेलवे स्टेशन के पास एस्कर्ट कॉलोनी में रहते थे। उनके पड़ोस में पीड़ित का भांजा कुनाल मोहन उर्फ कपिल किराये पर रहता था। कुछ समय पूर्व पीड़ित की मां की बीमारी से मौत हो गई और 30 जनवरी 2024 को पिता भी मौत हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उनका भांजा कुनाल ही उनके पिता को बैंक या अन्य सरकारी दफ्तर में ले जाया करता था। पिता की मौत के बाद पीड़ित और उसके भाई को वारिसान में नाम दर्ज करने के लिए दस्तावेज की जरूरत थी। 7 मई को पीड़ित तहसील पर खतौनी निकलवाने गया तो पता चला कि उसके पिता की 11 बीघा जमीन कुछ अज्ञात लोगों के नाम दर्ज है। चार जुलाई को उनको बैनामा की नकल प्राप्त हुई, इसमें कुनाल मोहन, उसकी पत्नी उर्वशी, माता ज्योत्सना ने अमित राजपूत निवासी अशोक नगर पूर्वी दिल्ली, दिव्यांश अवस्थी निवासी टोला शाहजहांपुर और रजत मंगला निवासी शालीमार बाग पश्चिमी दिल्ली के नाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें खुर्जा के उप निबंधक कार्यालय के कर्मचारी की मिली भगत से यह खेल हुआ। इसमें पीड़ित के पिता का फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया गया, इसमें किसी अन्य व्यक्ति का फोटो लगवाया। इस दस्तावेज का इस्तेमाल कर बैनामा कर दिया। बैनामा में पिता की जगह किसी अन्य के हिंदी में हस्ताक्षर किए हुए थे। इसी तरह दूसरा बैनामा 12 जनवरी 2023 को महेश चंद बाहक निवासी खेरी कलां फरीदाबाद और तीसरा बैनामा 13 फरवरी 2023 को महेश चंद के नाम हुआ।

आरोप है कि पीड़ित के पिता कि वह 11 बीघा जमीन की कीमत वर्तमान में करीब ढाई करोड़ रुपये है, जो मात्र 19 लाख रुपये में बेच दी गई। इसके बाद पीड़ित ने जून 2024 को खुर्जा कोतवाली में शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बाद पीड़ित ने आठ जुलाई और 23 जुलाई को एसएसपी बुलंदशहर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद आठ अगस्त को इसमें तीसरी बार शिकायत दी, जिसमें एसएसपी ने खुर्जा पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।


सीओ खुर्जा भास्कर मिश्रा का कहना है कि शिकायत के आधार पर कुनाल मोहन उर्फ कपिल, उर्वशी, ज्योत्सना, खेमचंद, अमित राजपूत, दिव्यांश अवस्थी, रजत मंगला, सुभाष गुप्ता, अरनव राजपूत, राहुल कुमार, कुबैर दत्त, आदेश शर्मा के खिलाफ धारा आईपीसी 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम जांच कर रही है। सभी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed