फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10.60 lakh rupees duped by making investment in Telegram task

Bulandshahar News: टेलीग्राम टॉस्क में निवेश कराकर 10.60 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
10.60 lakh rupees duped by making investment in Telegram task
-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से की युवती से दोस्ती, 50 प्रतिशत कमाई का दिया झांसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गाजियाबाद। कौशांबी क्षेत्र की अजनारा प्राइड वसुंधरा में रहने वाले पंकज सिंह को साइबर ठगों ने टेलीग्राम टॉस्क पूरे करने पर 50 प्रतिशत से अधिक रिटर्न का झांसा दिया। साइबर ठगों ने पंकज सिंह से 10 लाख 60 हजार 601 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।

एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पंकज सिंह के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनकी पहचान स्नेहा मेहता से हुई। 15 अगस्त 2025 को स्नेहा मेहता ने उनके मोबाइल पर कॉल कर टेलीग्राम टॉस्क में 50 प्रतिशत से अधिक का लाभ होने का झांसा दिया। साथ ही एक लिंक भेजकर ग्रुप का सदस्य बनने का दबाव डाला। स्नेहा के कहने पर वह भेजे गए लिंक से ग्रुप में जुड़ गए। इस ग्रुप में अन्य सदस्य थे और अरमान नाम का व्यक्ति टेलीग्राम टॉस्क की बाबत बताता था। लोगों को फंसाने के लिए मुनाफे के फर्जी स्क्रीन शॉट भी ग्रुप पर साझा किए जाते थे। साइबर ठगों के जाल में फंसकर पंकज सिंह ने टॉस्क पूर्ण किए। ठगों ने उन्हें मामूली लाभ भी वापस किया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार ग्रुप एडमिन अरमान शर्मा ने कॉल कर उन्हें प्रीपेड टॉस्क लेने और अधिक कमाई का झांसा दिया। इसके बाद पीड़ित ने 10 लाख 60 हजार 601 रुपये टेलीग्राम टॉस्क लेने में निवेश किए। साइबर ठगों ने निवेश की गई धनराशि के बैंक खातों में त्रुटि बताकर अतिरिक्त निवेश करने का दबाव बनाया। पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद वह ग्रुप निष्क्रिय हो गया। पीड़ित ने ठगों के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी ने बताया कि बैंक खातों की जांच की जा रही है, जल्द ही साइबर ठगों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed