{"_id":"698e0c88698cb391b407a383","slug":"105-couples-tied-the-knot-in-a-mass-wedding-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-148572-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 105 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 105 जोड़े
विज्ञापन
स्याना में सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते लोग। स्रोत: आयोजक
स्याना। एक ही पंडाल के नीचे मंत्रों व कुरान की आयतों के बीच 105 हिंदू और मुस्लिम जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर एक दूजे के हो गए। पंडितों ने हिंदू जोड़ों की शादी कराई। वहीं, काजी ने मुस्लिम जोड़ों को निकाह पढ़ाया। बुगरासी मार्ग स्थित राज फार्म हाउस में समाज कल्याण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह संपन्न कराए गए।
समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत हुए विवाह समारोह के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। भाजपा नेता डॉ. रूपेश लोधी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार द्वारा एक लाख रुपये का वहन किया जाता है। 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में, 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री और 15 हजार रुपये वैवाहिक व खान-पान व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं।
इस दौरान 86 हिंदू जोड़ों की शादी कराई गई। वहीं, दूसरी तरफ 19 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। विवाह समारोह संपन्न होने पर सभी जोड़े अपने परिजनाें संग खुशी मनाते हुए रवाना हुए। इस दौरान बीडीओ मोकम सिंह, देवेंद्र प्रधान, मुकेश भारद्वाज व शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।