फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   105 admissions in graduation on first day, last chance today

Bulandshahar News: स्नातक में पहले दिन हुए 105 प्रवेश, अंतिम मौका आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में बची सीटों पर बुधवार को प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। इससे पहले कॉलेजों ने ओपन मेरिट जारी की। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक कॉलेजों में करीब 105 सीटों पर प्रवेश हुए।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक की बीए, बीएससी और बीकॉम समेत प्रोफेशनल कोर्स की 28 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए दो मेरिट जारी की गई। इसके बाद कॉलेजों को ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश कराने का निर्देश दिया। इसके बाद फिर से कॉलेजों ने ओपन मेरिट जारी कर प्रवेश किए। इसके बाद भी सीट रिक्त रह गई। इन सीटों पर प्रवेश कराने के लिए सीसीएसयू की ओर से रिक्त बची सीटों पर प्रवेश के लिए यह अंतिम मौका दिया है। इसके तहत सीसीएसयू के पोर्टल पर आठ से 10 सितंबर तक छात्र-छात्राओं के पंजीकरण कराए गए। इसके साथ ही कॉलजों ने विद्यार्थियों के ऑफर लेटर प्राप्त किए। इसके बाद बुधवार को ओपन मेरिट तैयार कर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी। इसी के साथ कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए जारी की गई इस ओपन मेरिट में शामिल छात्र-छात्रा बृहस्पतिवार तक अपना प्रवेश करा लें। इसके बाद प्रवेश कराने के लिए दूसरा मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तक सभी कॉलेजों की सीट भर जाने की संभावना है। एडेड कॉलेजों में सीट पहले ही भर चुकी हैं, जबकि निजी कॉलेजों में ही कुछ सीट बची हैं। इन सीटों पर ही प्रवेश हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परास्नातक की तीसरी मेरिट के प्रवेश संपन्न, सीटें रह गईं खाली

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में परास्नातक की तीसरी मेरिट के प्रवेश बुधवार को संपन्न हो गए। इसके बाद भी करीब 50 फीसदी छात्रों के ही प्रवेश एमए, एमएससी व एमकॉम में हुए हैं। संभावना है कि अब ओपन मेरिट से छात्रों के प्रवेश किए जाएंगे।
सीसीएसयू के कॉलेजों में परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश चल रहे हैं। प्रवेश के लिए जारी की गई तीसरी मेरिट में 11 सितंबर तक छात्रों को मौका दिया था। बृहस्पतिवार को अंतिम दिन कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए छात्रों की भीड़ रही। कॉलेज प्रबंधन की मानें तो 50 फीसदी सीटों पर एमए, एमएससी व एमकॉम में छात्रों ने प्रवेश करा लिए हैं। जिले के सभी कॉलेजों में परास्नातक की करीब चार हजार सीटें हैं।

रिक्त सीटों पर अब प्रवेश के लिए सीसीएसयू की ओर से जल्द ही आगामी निर्देश मिल जाएगा। बताया गया कि जिले के एडेड कॉलेजों में सबसे ज्यादा प्रवेश हुए हैं, जबकि निजी कॉलेजों में कम छात्र पहुंचे हैं। डीएवी पीजी काॅलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि परास्नातक की रिक्त सीटों पर अब सीसीएसयू ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश कराने के निर्देश जारी कर सकता है। इसके लिए कॉलेजों को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed