फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10 quintals of stinky cheese being supplied from Aligarh seized

Bulandshahar News: अलीगढ़ से सप्लाई किया जा रहा 10 क्विंटल बदबूदार पनीर पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में सप्लाई के लिए तीन गाड़ियों में लाए गए 10 क्विंटल बदबूदार पनीर को पकड़ा है। टीम ने मौके से पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजते हुए दूषित पनीर को नष्ट कराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सप्लायरों ने नगर के लाल तालाब स्थित दुकानों पर पहुंचने से पहले जिले के कई क्षेत्रों में पनीर सप्लाई कर दिया था।
विज्ञापन

अब विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पनीर खरीदने वालों के यहां कार्रवाई की तैयारी कर रही है। मंगलवार रात को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि जिले में नकली पनीर की सप्लाई के लिए लाल तालाब स्थित दुकानों पर तीन गाड़ियां पहुंचने वाली हैं।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो कुल तीन गाड़ियों में करीब डेढ़ लाख रुपये का 10 क्विंटल पनीर भरा मिला। पनीर की जांच करने पर पता चला कि पनीर से बदबू आ रही थी। मौके पर मिले रोहित कुमार निवासी भिंडौर बुलंदशहर से पनीर के दो नमूने, सोनू निवासी जहांगीरपुर गौतमबुद्धनगर से पनीर के दो नमूने, इंदर कुमार निवासी गौतमबुद्धनगर से पनीर का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि अलीगढ़ एवं जेवर के देहात क्षेत्रों से तैयार कर पनीर सप्लाई के लिए लाया गया था। मौके पर तीनों वाहनों में मिले करीब 10 क्विंटल पनीर को नगर पालिका टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed