{"_id":"5f98566b8ebc3ec5ed5ab8ed","slug":"00-teachers-posted-five-names-returned-bulandshahr-news-gbd207794447","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 शिक्षकों को मिली तैनाती, पांच के नाम वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 शिक्षकों को मिली तैनाती, पांच के नाम वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 शिक्षकों को मिली तैनाती, पांच के नाम वापस
बुलंदशहर। उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित हुए 100 शिक्षकों को जनपद में तैनाती मिल गई है। जबकि पांच शिक्षकों के नाम वापस विभाग को भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें दो एलटी और तीन प्रवक्ता पद के शिक्षक शामिल हैं।
उप्र माध्यकि शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से हाल ही में एलटी ग्रेट और प्रवक्ता पद के शिक्षकों की भर्ती की गई थी। इसमें से जनपद को 105 शिक्षक मिले थे। इनमें 74 एलटी और 31 प्रवक्ता शिक्षक शामिल थे। इनमें से दो एलटी और तीन प्रवक्ता पद के शिक्षकों की जनपद के विद्यालयों में नियुक्ति नहीं मिल सकी। इस पर विभाग ने उनके नाम वापस कर दिए हैं। साथ ही विभाग को भेजे गए पत्र में यह भी लिखा है कि इन शिक्षकों को दूसरे विद्यालय अलाट किए जा सकते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि एलटी के दो और प्रवक्ता पद के तीन शिक्षकों के नाम वापस भेज दिए हैं। साथ ही मांग की गई है कि उक्त शिक्षकों को जनपद के दूसरे विद्यालयों में तैनात कर दिया जाएग। अब विभाग के आगामी आदेश का इंतजार है।