फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth who went to irrigate the field died due to electrocution

खेत पर सिंचाई करने गए युवक की करंट लगने से मौत

Tue, 06 Jul 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth who went to irrigate the field died due to electrocution
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के अर्सिस गांव में रविवार रात करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक रात में खेत पर सिंचाई करने गया था। सुबह नहीं लौटा तो परिवारवाले खेत पर पहुंचे। जहां उसका शव पड़ा मिला। परिवारवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

गांव अर्सिस निवासी सोमवीर उर्फ नन्हे (20) तीन भाइयों में छोटा था। अभी सोमवीर की शादी भी नहीं हुई थी। वह खेतीबाड़ी में परिवार का हाथ बंटाता था। रविवार रात सोमवीर के होमगार्ड पिता करनपाल यादव कुंवरगांव थाने में ड्यूटी करने गए थे। जबकि सोमवीर अपने धान के खेत में सिंचाई करने गए थे। रात में उन्होंने नलकूप चलाकर धान के खेत में सिंचाई की। सोमवार सुबह वह चाय पीने घर नहीं लौटे तो परिवारवालों को चिंता हुई। इस पर परिवार के लोग उन्हें चाय देने खेत पर पहुंचे। वहां नलकूप से कुछ दूर उनका शव पड़ा देखकर परिवारवाले हैरान रह गए। उनके पैर के नीचे बिजली का तार पड़ा था। इससे परिवारवाले मान रहे हैं कि युवक की करंट लगने से मौत हुई थी। उन्होंने इसकी पुलिस को सूचना नहीं दी। दोपहर के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी फंदे पर लटकने की सूचना
सोमवार सुबह सोमवीर के परिवार के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना ये कहकर दी कि युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी है। इस पर थाना पुलिस और सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह पहुंच गए। जब परिवारवालों ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। उसके पैर के नीचे तार दबा हुआ था तब पुलिस ने उनका विश्वास किया। वहीं सीओ ने गलत सूचना देने वालों पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed