फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth scavenging for scrap dies after coming into contact with high-tension line.

Budaun News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कबाड़ बीन रहे युवक की मौत

Sun, 04 Oct 2026 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Youth scavenging for scrap dies after coming into contact with high-tension line.
नदीम फाइल फोटो
सैदपुर। नगर पंचायत सैदपुर में बने एमआरएफ सेंटर पर रविवार सुबह कूड़े के ऊंचे ढेर पर चढ़कर कबाड़ बीन रहा संभल निवासी युवक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। गंभीर हालत में युवक के दो साथी और राहगीर उसे सैदपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथी युवक बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव अपने साथ घर संभव ले गए।
विज्ञापन

साथी सलमान ने बताया कि संभल जिले के रुकंदी सराय निवासी नदीम (18) पुत्र हनीफ उनके साथ प्लास्टिक, कचरा और कबाड़ बीनकर परिवार की गुजर-बसर करने में मदद किया करता था। रविवार को भी वह उनके साथ कबाड़ बीनने आया था। तीनों बाइक में ठेली लगाकर कबाड़ बीना करते थे।
विज्ञापन

रविवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे वह सैदपुर डिग्री कॉलेज के पास स्थित एमआरएफ सेंटर पहुंच गए थे। बताया कि कबाड़ बीनने के लिए नदीम कूड़े के ऊंचे ढेर पर चढ़ गया। ध्यान न देने से वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद साथी और राहगीर युवक को सैदपुर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। वह बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव अपने साथ संभल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। जानकारी करने पर संज्ञान में आया कि युवक की मौत होने के बाद उसके साथी शव लेकर घर संभल चले गए। पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया है।


---
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

एमआरएफ सेंटर में कूड़े का ढेर हाईटेंशन लाइन के नीचे तक पहुंचने और वहां लोगों के कबाड़ बीनने से हादसा हुआ। घटना के बाद सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था और हाइटेंशन लाइन के आसपास पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खान ने बताया कि एमआरएफ सेंटर पर रविवार को छुट्टी रहती है। वहां के सभी मजदूर वजीरगंज के हैं। हादसे की वजह से विद्युत निगम को पत्र प्रेषित करके लाइन ऊंचा करने की मांग की जाएगी, जिससे भविष्य में कोई घटना न हो।
---
जेई को जांच करने के निर्देश दिए हैं, अगर एमआरएफ सेंटर गुजरने वाली लाइन के नीचे है तो उसे ठीक कराया जाएगा। - नागेंद्र सिंंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed